{"_id":"625d2a77777ccc53b122f479","slug":"loot-in-union-bank-at-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिसार में वारदात: यूनियन बैंक में घुसे हथियारबंद चार बदमाश, जान से मारने की धमकी देकर लूटे 15 लाख ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हिसार में वारदात: यूनियन बैंक में घुसे हथियारबंद चार बदमाश, जान से मारने की धमकी देकर लूटे 15 लाख
Mon, 18 Apr 2022 02:38 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 18 Apr 2022 02:38 PM IST
सार
बैंक प्रबंधन के अनुसार उस समय बैंक में करीब 10 से 15 लाख रुपये की नकदी थी। बदमाश यह पूरी नकदी लूट कर ले गए हैं। कोई पुलिस को सूचना न दे सके इसलिए बदमाश बैंक कर्मियों के 5 मोबाइल भी छीन ले गए।
विज्ञापन
हिसार के यूनियन बैंक में लूट।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिसार के राजगढ़ रोड स्थित सीआर लॉ कॉलेज के पास स्थित यूनियन बैंक में हथियारों से लैस पांच युवक करीब 10 से 15 लाख रुपये लूट ले गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद एसपी लोकेंद्र कुमार, आईजी राकेश कुमार आर्य मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 12.30 बजे हथियारबंद दो बदमाशों ने बैंक के गार्ड के साथ मारपीट की। सुरक्षाकर्मी की लाइसेंसी बंदूक छीन कर उस पर बट से हमला किया। इसके बाद वे बैंक के अंदर घुसे। इसके बाद दो बदमाश और अंदर आए। चारों ने अंदर घुसते ही सभी बैंक कर्मियों को हाथ ऊपर करने के लिए कहा। बैंक के अंदर मौजूद ग्राहकों को भी हाथ खड़े करने के लिए कहा।
विज्ञापन
बैंक के कैशियर को जान से मारने की धमकी देकर उससे नकदी ली। बैंक प्रबंधन के अनुसार उस समय बैंक में करीब 10 से 15 लाख रुपये की नकदी थी। बदमाश यह पूरी नकदी लूट कर ले गए हैं। कोई पुलिस को सूचना न दे सके इसलिए बदमाश बैंक कर्मियों के 5 मोबाइल भी छीन ले गए। पुलिस अधिकारी सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान का प्रयास कर रहे हैं। एसपी लोकेंद्र सिंह ने कहा कि 5 टीमों का गठन कर दिया गया है। सभी नाके सील करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन