फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Life Imprisonment in murder case of cousin, two guilty, crime news, Hisar

युवक की हत्या के जुर्म में चचेरे भाई सहित दो को उम्रकैद

Fri, 23 Dec 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Fri, 23 Dec 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
Life Imprisonment in murder case of cousin, two guilty, crime news, Hisar
court shimla

एडीजे अजय पराशर की कोर्ट ने हत्या और शव खुर्द बुर्द करने के जुर्म में गांव जमावड़ी के संसार और अनिल कुमार को उम्रकैद और तीन-तीन हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। संसार ने कुनबे में भाई लगने वाले सुरेंद्र उर्फ शीलू की हत्या की थी। अदालत ने बुधवार को मृतक की पत्नी भतेरी और गांव जमावड़ी के राहुल उर्फ सोमबीर, अमित व वीरेंद्र उर्फ मोनू को बरी करते हुए संसार व अनिल को दोषी करार दिया था।

विज्ञापन


हांसी सिटी थाना पुलिस ने इस बारे में 28 नवंबर 2014 को केस दर्ज किया था। अदालत में चले अभियोग के अनुसार गांव जमावड़ी के जोगीराम नायक ने शिकायत देकर कहा था कि उनका 31 वर्षीय बेटा सुरेंद्र उर्फ शीलू हांसी की कृष्णा कॉलोनी में जनता औषधालय में काम करता था।
विज्ञापन


वह 22 नवंबर को सुबह काम पर गया था लेकिन लौटा नहीं। पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज किया था। बाद में तोशाम के पास के गांव पिंजोखरा के सुरेंद्र ने पुलिस को बयान देकर कहा था कि उसकी बहन भतेरी की शादी 13 साल पहले जमावड़ी के सुरेंद्र उर्फ शीलू के साथ हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह जमावड़ी आया तो पता चला कि उसका बहनोई सुुरेंद्र लापता है। गांव के संसार ने अपने साथियों की मदद से उसके बहनोई का कत्ल कर लाश को कहीं छुपा दिया है। रंजिश की वजह यह थी कि संसार उसकी बहन भतेरी के साथ अवैध संबंध बनाना चाहता था। इसी को लेकर उसके बहनोई का कत्ल किया गया है।

पुलिस ने संसार को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो हत्या की गुत्थी सुलझ गई थी। उसने बताया था कि उन्होंने साजिश के तहत सुरेंद्र को हांसी के सेक्टर पांच में बुलाया था और उसे काबू कर दरांत से गर्दन पर वार कर उसकी हत्या कर दी थी।


फिर शव जमीन में दबा दिया था। पुलिस ने शव बरामद कर केस में हत्या, शव खुर्द-बुर्द करने और आपराधिक षडयंत्र रचने की धारा जोड़ी थी। पुलिस ने मृतक की पत्नी भतेरी और चार अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed