फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   kidnapers cought

दो युवकों का अपहरण कर मांगी 30 लाख की फिरौती, पुलिस ने छुड़ाया

Sun, 27 Sep 2015 01:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार Updated Sun, 27 Sep 2015 01:14 AM IST
विज्ञापन

मंगाली और सिंघरान के दो युवकों का अपहरण कर बदमाशों ने इनको छोड़ने की एवज में 30 लाख रुपये की फिरौती मांगी। सूचना के बाद अपहरणकर्ताओं के पीछे लगी थाना सदर पुलिस ने शनिवार को दोनों युवकों को चुरू के राजलदेसर से सकुशल मुक्त करा लिया।

विज्ञापन


देर शाम पुलिस दोनों युवकों और अपहरणकर्ताओं को लेकर हिसार के लिए रवाना हो गई। एसपी सतेंद्र कुमार गुप्ता ने मामले की पुष्टि करते हुए ऑपरेशन के कामयाब होने की बात कही।
विज्ञापन


बताया गया है कि दो-तीन दिन पहले बदमाशों ने गांव मंगाली के ओमप्रकाश और सिंघरान के रविंद्र का पिस्तौल के बल पर अपहरण कर लिया था। दोनों एक गाड़ी में सवार होकर पढ़ने जाते थे। बदमाशों ने इनको मंगाली चौकी क्षेत्र में घेर लिया और पिस्तौल के बल पर एक गाड़ी में डालकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके अपहरण के बाद परिजनों को फोन कर 30 लाख की फिरौती मांगी गई तो हड़कंप मच गया। मामले की सूचना तुरंत थाना सदर पुलिस को दी गई। मामले को गंभीरता से देखते हुए पुलिस ने गुपचुप तरीके से छानबीन शुरू कर दी। एसपी सतेंद्र कुमार गुप्ता ने पुलिस टीम को हिदायत दी कि दोनों युवकों को हर हाल में सकुशल बरामद करना है। इसके बाद पुलिस ने जाल फैलाकर और बदमाशों की लोकेशन का पता लगाकर उनकी तलाश शुरू कर दी थी।

शनिवार को पुलिस टीम ने थाना सदर प्रभारी ललित कुमार के नेतृत्व में राजस्थान के चुरू जिले के राजलदेसर क्षेत्र में छापा मारकर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों युवक ओमप्रकाश और रविंद्र को भी पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया।

ऑपरेशन के सफल होने की जानकारी तुरंत एसपी सतेंद्र कुमार गुप्ता को दी गई तो उन्होंने पूरी टीम को बधाई दी। पुलिस देर शाम चुरू से बदमाशों और छुड़ाए गए दोनों युवकों को लेकर हिसार के लिए रवाना हुई।

चालक ने की थी मुखबिरी
पुलिस की आरंभिक पूछताछ में सामने आया है कि दोनों युवकों के अपहरण में उस गाड़ी के चालक ने मुखबिरी की थी, जिसमें सवार होकर वे पढ़ने जाते थे। बदमाशों ने अपहरण की योजना बनाई। इसके लिए उन्होंने घटना वाले दिन हिसार से एक गाड़ी को किराये पर लिया।

बाद में गाड़ी के चालक को धमकाकर उसका मोबाइल फोन भी बंद करा दिया गया। मंगाली और सिंघरान के बीच से दोनों युवकों का अपहरण कर बदमाश उनको राजस्थान ले गए। इसके बाद बदमाशों ने दोनों को छोड़ने के लिए 30 लाख की मांग की।

परिजनों ने इतनी बड़ी रकम देने में आना-कानी की तो बदमाश दोनों की रिहाई के लिए 15 लाख की फिरौती पर अड़ गए। पुलिस ने फिरौती की राशि देने के नाम पर जाल फैलाया और पूरे मामले से पर्दा उठा दिया। पुलिस ने इस मामले में पांच को गिरफ्तार किया है। इनमें एक ड्राइवर है। अपहरणकर्ता हांसी क्षेत्र के बताए जा रहे हैं।


बदमाशों ने सिंघरान और मंगाली के दो युवकों का अपहरण कर 30 लाख की फिरौती मांगी थी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और राजलदेसर में छापा मारकर युवकों को सकुशल छुड़ा लिया है। बदमाशों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में लगी है। -सतेंद्र कुमार गुप्ता, एसपी हिसार

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed