फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Indiscriminate firing on five people in Hisar of Haryana

हिसार में वारदात: जाट आरक्षण आंदोलन में सजायाफ्ता दलजीत सिसाय समेत पांच लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग

Thu, 05 May 2022 10:15 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 05 May 2022 10:15 PM IST
सार

हाईवे पर सैनीपुरा ओवरब्रिज के नीचे दो गाड़ियों में आए बदमाशों ने करीब 20 राउंड फायर किए। हिसार के निजी अस्पताल में घायलों को भर्ती कराया है। हांसी एसपी नितिका गहलोत, डीएसपी जुगल किशोर अस्पताल पहुंचे है।

विज्ञापन
Indiscriminate firing on five people in Hisar of Haryana
मौके पर जांच करती पुलिस, घायलों को इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के हिसार में दिल्ली हाईवे पर सैनीपुरा ओवरब्रिज के नीचे गुरुवार शाम करीब 6 बजे दो गाड़ियों में आए बदमाशों ने जाट आरक्षण आंदोलन में सजायाफ्ता दलजीत सिसाय समेत पांच लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। दलजीत सिसाय और उसके चार साथी घायल हो गए। बदमाशों ने घायलों की गाड़ियों के चारों तरह करीब 20 राउंड फायर किए। इस दौरान घायल दलजीत सिसाय का साथी गाड़ी को भगाकर अनाज मंडी पुलिस चौकी ले गया।

विज्ञापन


इसके बाद घायल दलजीत सिसाय, खेड़ी जालब निवासी अमित बूरा, खेदड़ निवासी दीपक, चानौत निवासी दीपक और राजस्थान के कालवास निवासी राकेश को हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद हांसी एसपी नितिका गहलोत, डीएसपी जुगल किशोर अस्पताल पहुंचे। 
विज्ञापन


दलजीत सिसाय फरवरी 2016 में जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान हांसी के ढाणी पाल निवासी मिंटू की हत्या के मामले में अंतिम सांस तक की सजा भुगत रहा है। निजी अस्पताल में उपचाराधीन सिसाय गांव के रहने वाले दलजीत सिसाय ने बताया कि वह 42 दिन की पैरोल पर आया हुआ है। शनिवार 7 मई को उसे सरेंडर करना था। जेल जाने से पहले अपनी रिश्तेदारियों में जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

गुरुवार शाम को अपने साथियों के साथ स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार होकर अपनी ससुराल भिवानी जिले के गांव प्रेम नगर जा रहा था। जब उनकी गाड़ी हिसार-दिल्ली नेशनल हाईवे पर सैनीपुरा ओवरब्रिज के नीचे पहुंची तो एक कार हमारी गाड़ी के आगे आकर रुकी। गाड़ी से पांच छह युवक उतरे और हमारी गाड़ी पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी।


गाड़ी चला रहा अमित गाड़ी का टायर फटने के बावजूद सभी की जान बचाते हुए अनाज मंडी पुलिस चौकी ले गया। दलजीत ने बताया कि सभी को गोलियां और छर्रे लगे हैं। राकेश की गर्दन में गोली अटकी हुई है। मेरे पांव और दोनों हाथों पर गोलियां लगी हैं। तीनों अन्य साथियों को भी गोलियां लगी हैं।

 

पांच लोगों को गोली लगने की सूचना के बाद मौके पर पुलिस टीम पहुंची। घायलों के बयान लेने के लिए टीम भेजी गई है। छह-सात अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कर लिया है। मौके से कुछ खोल बरामद किए हैं। - जुगल किशोर, डीएसपी, हांसी 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed