फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hisar: Police announced a reward of Rs 40 thousand on 8 criminals who are absconding in different cases

Hisar: तीन पेट्रोल पंपों पर वारदात करने वालों को नहीं पकड़ पाई पुलिस, अब इनाम किया घोषित

Mon, 13 Nov 2023 07:51 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 13 Nov 2023 07:51 PM IST
सार

पुलिस ने अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे 8 अपराधियों पर 40 हजार का इनाम घोषित किया है। चार अपराधी तीनों पेट्रोल पंपों पर वारदात को अंजाम देने में शामिल थे।

विज्ञापन
Hisar: Police announced a reward of Rs 40 thousand on 8 criminals who are absconding in different cases
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के हिसार जिले के तीन पेट्रोल पंपों पर डकैती की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों को पुलिस अभी तक पकड़ नहीं पाई है। 31 अक्तूबर को हुई वारदात के बाद पुलिस ने दावा किया था कि जल्द बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा। पुलिस को अभी तक बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग पाया। अब पुलिस विभाग की तरफ से 8 अपराधियों पर 5-5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। पुलिस द्वारा जिन अपराधियों पर इनाम घोषित किया गया है, उनमें से चार अपराधी तीनों पेट्रोल पंपों पर वारदात को अंजाम देने में शामिल थे।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक मोहित हांडा ने बताया कि फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने विशेष अभियान चलाने की योजना बनाई है। इसके तहत पुलिस ने हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, डकैती, अपहरण और एनडीपीएस के विभिन्न मामलों में फरार चल रहे 8 अपराधियों पर 40 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।
विज्ञापन


इनाम की राशि अपराधियों को गिरफ्तार करने और उनकी गिरफ्तारी में सहायता करने वालों को पुलिस विभाग द्वारा दी जाएगी। अपराधियों की फरारी के दौरान शरण देने वालों के बारे में भी जानकारी हासिल की जा रही है। उन्होंने आमजन से अपील की है कि अपराधियों के बारे में जानकारी मिलने पर पुलिस को सूचना दें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन पर किया इनाम घोषित
खारिया गांव निवासी आशीष, भैणी बादशाहपुर निवासी पवन और देवेंद्र, सीसवाल निवासी मुकेश उर्फ गिरी (ये चारों पेट्रोल पंप पर डकैती डालने के आरोपी हैं)। अन्य मामलों में फरार आरोपी ठसका निवासी विरेंद्र उर्फ भोपा, दौलतपुर निवासी अमरदास, भिवानी के ढाणी भाकरा निवासी प्रदीप और राजस्थान के जोधपुर निवासी सुनील कुमार पर भी इनाम रखा गया है।


12 दिन पहले तीन पेट्रोल पंपों पर की वारदात
31 अक्तूबर को कार में सवार 6 बदमाशों ने जिले के तीन पेट्रोल पंपों पर डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। सबसे पहले स्याहड़वा गांव के पास पेट्रोल पंप से 10 हजार की नकदी और कारिंदों के मोबाइल फोन छीने थे। इसके बाद धीरणवास के पास पेट्रोल पंप पर डकैती की थी। यहां पर वारदात करने के बाद पाबड़ा गांव के पास पेट्रोल पंप पर 1 लाख 62 हजार की नकदी ले गए थे। इसके बाद बदमाशों की कार दूसरी कार से टकरा गई थी। बाद में बदमाश फायर करते हुए मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने वारदात के बाद 6 बदमाशों की पहचान उजागर की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed