Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   A solid wall was being constructed for the building of a toilet.

Maharajganj News: दीवार गिराने और मारपीट का आरोप, आठ पर प्राथमिकी दर्ज

Wed, 11 Nov 2026 02:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
A solid wall was being constructed for the building of a toilet.
महराजगंज। कोतवाली क्षेत्र के सिसवनिया गांव में जमीन के विवाद को लेकर निर्माणाधीन दीवार गिराने और मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर न्यायालय के आदेश से पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गांव निवासी रमाकांत ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 30 जुलाई को वह अपने पुराने मकान के दक्षिण तरफ स्थित जमीन पर शौचालय निर्माण के लिए पक्की दीवार बनवा रहे थे। इसी दौरान मकान के पीछे की जमीन से रास्ता मांगने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि रामसूरत मद्देशिया, विमली, मनोहर, नीतीश, गफ्फार और उसके बेटे समेत पनेवां गांव निवासी बरकल्ला की पत्नी और बेटे ने एकजुट होकर उन पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

पीड़ित के अनुसार, आरोपियों ने लाठी-डंडों और चाकू से मारपीट की। साथ ही निर्माणाधीन दीवार गिरा दी और हैंडपंप व उसकी टोटी भी तोड़ दी। रमाकांत ने पुलिस पर भी दबाव बनाकर सुलहनामा पर हस्ताक्षर कराने और एक हजार रुपये जबरन लेने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि कोतवाली और पुलिस अधीक्षक से शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने न्यायालय की शरण ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर कोतवाल धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed