फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   hisar hindi news, train, hisar

मोबाइल पर बात करने में मशगूल रहा, नहीं सुन पाया ट्रेन की अावाज

Sun, 26 Jun 2016 01:15 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला , हिसार
ब्यूरो / अमर उजाला , हिसार Updated Sun, 26 Jun 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
hisar hindi news, train, hisar
चंडीगढ़ पुलिस के हेड कांस्टेबल ने की सुसाइड - फोटो : अमर उजाला
गांव धांसू के पास मोबाइल पर बात करते समय रेलवे ट्रैक पार कर रहे एक व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि वह मोबाइल पर किसी से बात कर रहा था, वह बात में इतना मशगूल हो गया कि उसे ट्रेन आने की आवाज भी नहीं सुनाई दी। मृतक व्यक्ति की पहचान 26 वर्षीय संतलाल के रूप में हुई है। वह मूलरूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला था।  सूचना मिलने पर राजकीय रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले शनिवार सुबह नागरिक अस्पताल के डेड हाऊस में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक के जीजा जसवंत के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है। राजकीय रेलवे पुलिस से मिली जानकारी अनुसार यूपी के जिला गोंडा के गांव बमभपूर्वा का रहने वाला संतलाल मेहनत मजदूरी का काम करता था। उसके जीजा जसवंत दड़बा गांव में रहते है। यह उनसे मिलने के लिए यूपी से आया था। शुक्रवार रात को धान्सू गांव के  पास से गुजरने वाली रेलगाड़ी की चपेट में  आ गया और उसकी मौत हो गई। पुलिस कर्मी का कहना है कि जिस समय हादसा हुआ उस वक्त संतलाल मोबाइल फोन पर बात कर रहा था और बात करते करते वह रेलवे लाइन पार कर रहा था। और ट्रेन की चपेट में आय गया।
विज्ञापन


वहां कैसे पहुुंचा पता नहीं 
 पुलिस भी इस बात से हैरान है कि आखिकार संतलाल धांसू गांव के पास कैसे पहुंच गया। जबकि उसे अपने जीजा के पास दड़बा गांव जाना था। धांसू के अलावा आसपास के गांवों में संतलाल का कोई परिचित भी नहीं रहता। हालांकि पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed