{"_id":"576edf5c4f1c1b625fb4867e","slug":"hisar-hindi-news-train-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल पर बात करने में मशगूल रहा, नहीं सुन पाया ट्रेन की अावाज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोबाइल पर बात करने में मशगूल रहा, नहीं सुन पाया ट्रेन की अावाज
ब्यूरो / अमर उजाला , हिसार
Updated Sun, 26 Jun 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ पुलिस के हेड कांस्टेबल ने की सुसाइड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव धांसू के पास मोबाइल पर बात करते समय रेलवे ट्रैक पार कर रहे एक व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि वह मोबाइल पर किसी से बात कर रहा था, वह बात में इतना मशगूल हो गया कि उसे ट्रेन आने की आवाज भी नहीं सुनाई दी। मृतक व्यक्ति की पहचान 26 वर्षीय संतलाल के रूप में हुई है। वह मूलरूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला था। सूचना मिलने पर राजकीय रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले शनिवार सुबह नागरिक अस्पताल के डेड हाऊस में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक के जीजा जसवंत के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है। राजकीय रेलवे पुलिस से मिली जानकारी अनुसार यूपी के जिला गोंडा के गांव बमभपूर्वा का रहने वाला संतलाल मेहनत मजदूरी का काम करता था। उसके जीजा जसवंत दड़बा गांव में रहते है। यह उनसे मिलने के लिए यूपी से आया था। शुक्रवार रात को धान्सू गांव के पास से गुजरने वाली रेलगाड़ी की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। पुलिस कर्मी का कहना है कि जिस समय हादसा हुआ उस वक्त संतलाल मोबाइल फोन पर बात कर रहा था और बात करते करते वह रेलवे लाइन पार कर रहा था। और ट्रेन की चपेट में आय गया।
वहां कैसे पहुुंचा पता नहीं
पुलिस भी इस बात से हैरान है कि आखिकार संतलाल धांसू गांव के पास कैसे पहुंच गया। जबकि उसे अपने जीजा के पास दड़बा गांव जाना था। धांसू के अलावा आसपास के गांवों में संतलाल का कोई परिचित भी नहीं रहता। हालांकि पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
वहां कैसे पहुुंचा पता नहीं
पुलिस भी इस बात से हैरान है कि आखिकार संतलाल धांसू गांव के पास कैसे पहुंच गया। जबकि उसे अपने जीजा के पास दड़बा गांव जाना था। धांसू के अलावा आसपास के गांवों में संतलाल का कोई परिचित भी नहीं रहता। हालांकि पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।
विज्ञापन