फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hisar: Dead body of 23 year old youth found in bushes, died due to drug overdose

Hisar: झाड़ियों में मिला 23 साल के युवक का शव, नशे की ओवरडोज से मौत

Sun, 25 Feb 2024 01:38 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 25 Feb 2024 01:38 PM IST
सार

पुलिस ने घटनास्थल से शव उठाकर नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Hisar: Dead body of 23 year old youth found in bushes, died due to drug overdose
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : file photo

विस्तार

हरियाणा के हिसार जिले में नशे का कारोबार फैलता जा रहा है। नशे के कारण युवाओं की मौत के मामले सामने आ रहे हैं। शनिवार दोपहर करीब 12.30 बजे विकास नगर की झाड़ियों में गांव सातरोड खास के 23 साल के विशाल कुमार का शव पड़ा मिला। उसकी मौत नशे के कारण हुई है। पुलिस ने रविवार को नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


विसरा जांच के लिए लेब में भेजा जाएगा 
पड़ाव चौकी पुलिस को किसी ने सूचना देकर बताया कि विकास नगर की झाड़ियों में एक युवक का शव पड़ा है। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और वहां का मुआयना किया। बाद में सूचना मिलने पर सीन ऑफ क्राइम की टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल के आस-पास की बारीकी से पड़ताल की।
विज्ञापन


पुलिस ने मृतक की फोटो खींचकर व्हाट्सएप ग्रुप में डाली। उसके बाद मृतक की शिनाख्त सातरोड खास के विशाल के तौर पर हुई। फिर उसके परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नशे की ओवरडोज उसके कारण युवक की मौत हुई है। विसरा जांच के लिए लेब में भेजा जाएगा। -पड़ाव चौकी इंचार्ज, राममेहर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed