फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Minor hiding in washroom, police recovered drug from under washing machine

Hamirpur (Himachal) News: वॉशरूम में छिपा नाबालिग, पुलिस ने वॉशिंग मशीन के नीचे बरामद किया चिट्टा

Sun, 13 Sep 2026 01:12 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 13 Sep 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। जाहू में नशा तस्करी के आरोपी के घर शनिवार सुबह पुलिस ने दबिश दी। इस दौरान नाबालिग ने खुद को वॉशरूम में बंद कर लिया। पुलिस ने उसे बाहर निकाला तो वॉशिंग मशीन के नीचे छिपाकर रखा 5.82 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।
विज्ञापन

कार्रवाई के समय नाबालिग घर में अकेला था, जबकि उसका पिता और परिवार का अन्य कोई सदस्य घर पर मौजूद नहीं था। पिता के खिलाफ पहले भी नशा तस्करी के कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर भोरंज थाना की टीम ने शनिवार सुबह घर में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान नाबालिग ने खुद को वॉशरूम में बंद कर लिया और चिट्टा छिपाने का प्रयास किया। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद उसे वॉशरूम से बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

तलाशी लेने पर वॉशिंग मशीन के नीचे से 5.82 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। बरामदगी के बाद पुलिस ने नाबालिग को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस नशीले पदार्थ की सप्लाई के स्रोत और नाबालिग तक चिट्टा पहुंचने की कड़ी खंगाल रही है।
मामले में अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। मेडिकल करवाने के बाद नाबालिग को प्रधान किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया। बोर्ड ने उसे 17 सितंबर तक बाल गृह ऊना भेजने के आदेश दिए हैं।
पुलिस अब मामले से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने के प्रयास कर रही है। नाबालिग के पिता के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत विभिन्न थानों में मामले दर्ज हैं। पुलिस पुराने मामलों और शनिवार को हुई बरामदगी के बीच संभावित संबंधों की भी जांच कर रही है।


चर्चित तस्करी मामलों में आरोपी रहा है नाबालिग का पिता
नाबालिग का पिता जिले में चिट्टा तस्करी के चर्चित मामलों में आरोपी रह चुका है। जाहू क्षेत्र से जुड़े नशा तस्करी के मामलों में पहले भी पंजाब से नशीले पदार्थ की सप्लाई की कड़ियां सामने आ चुकी हैं। पिछले वर्ष प्रतापनगर में 25 ग्राम चिट्टा बरामदगी के मामले में कार्रवाई हुई थी। वहीं, हमीरपुर जिले के एक अन्य मामले में 11.64 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ था। जांच के दौरान होशियारपुर से सप्लाई और स्थानीय स्तर पर इसकी पहुंच को लेकर पड़ताल की गई थी। इन मामलों की जांच में नाबालिग के पिता की भूमिका भी सामने आई थी। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत विभिन्न थानों में मामले दर्ज हैं।

कोट

नाबालिग का मेडिकल करवाने के बाद उसे बाल गृह भेजा गया है। मामले में अन्य आरोपियों की धरपकड़ के लिए प्रयास जारी हैं। -हरीश गुलेरिया, डीएसपी भोरंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article