{"_id":"66ab89077d6382d9b8048539","slug":"hisar-attempt-to-burn-farmer-alive-by-setting-his-car-on-fire-2024-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar: कार में आग लगा किसान को जिंदा जलाने का प्रयास, भागने लगा तो हथियारों से हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Hisar: कार में आग लगा किसान को जिंदा जलाने का प्रयास, भागने लगा तो हथियारों से हमला
Thu, 01 Aug 2024 06:39 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Thu, 01 Aug 2024 06:39 PM IST
सार
आरोप है कि हमलावर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। बाद में हमलावरों ने तेजधार हथियार से हमला किया।
विज्ञापन
खरड़ गांव में जलती हुई कार। घायल किसान
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के हिसार जिले के गांव खरड़ में किसान को जिंदा जलाने के प्रयास का मामला सामने आया है। आरोप है कि गुरुवार की सुबह करीब 6 बजे दो युवकों ने कार में आग लगाकर किसान बिट्टू को जिंदा जलाने का प्रयास किया। यह देखकर किसान कार से बाहर निकल कर भागने लगा।
विज्ञापन
दोनों युवकों ने उस पर तेजधार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। आगजनी में कार जल गई। सदर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन बिट्टू ने आरोप लगाते हुए बताया कि वह सुबह करीब 6 बजे कार लेकर खेत में गया था। वहां पहले से गांव के ही 2 युवक बैठे थे। उनके हाथ में पिस्तौल, तेज धारदार हथियार और पैट्रोल की बोतल थी। जब दोनों युवकों को मेरी तरफ आते देखा तो कार के अंदर बैठ कर कार लॉक कर ली।
विज्ञापन
यह देखकर युवकों ने पैट्रोल छिड़ककर कार में आग लगा दी। बचाव में लॉक खोलकर भागना चाहा, लेकिन हमलावरों कुछ दूर भागकर पकड़ लिया और तेजधार हथियारों से सिर और शरीर पर कई जगह वार किए। जिससे घायल हो गया। बाद में हमलावर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
बिट्टू ने बताया कि हमलावर पक्ष के साथ 5 साल पहले झगड़ा हुआ था बाद में समझौता भी हो गया था। उसी रंजिश के चलते मुझ पर हमला किया और कार जला दी। कार से निकल कर नहीं भागता तो जिंदा जला देते। सदर थाना पुलिस मामले जांच कर रही है।