फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hisar: At Nalka Chowk, 6 youths killed a youth by attacking him with an iron rod and a knife

Hisar: नलका चौक पर 6 युवकों ने लोहे की रॉड और चाकू से वारकर की युवक की हत्या, लोग देखते रहे तलाशा

Thu, 14 Nov 2024 10:27 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 14 Nov 2024 10:27 PM IST
सार

19 साल का सागर सड़क पर पड़ा रहा  और लोग तलाशा देखते रहे। मृतक सागर पर शस्त्र अधिनियम और लड़ाई झगड़े के केस थे। पेट और पीठ पर चाकू से वार किए गए। नागरिक अस्पताल में युवक ने दम तोड़ा।

विज्ञापन
Hisar: At Nalka Chowk, 6 youths killed a youth by attacking him with an iron rod and a knife
हिसार में युवक की हत्या। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिसार शहर के टिब्बा दानासेर एरिया स्थित नलका चौक के पास गुरुवार दोपहर दो बजे छह हमलावरों ने आदर्श कॉलोनी के रहने वाले 19 साल के सागर उर्फ बच्ची पर लोहे की रॉड और चाकू से वार कर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। वारदात घर के बाहर लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

विज्ञापन


पता चलने पर डीएसपी हरेंद्र सिंह, एचटीएम थाना पुलिस, सीआईए और स्पेशल टीम घटनास्थल पर पहुंची। वारदात का पता चलने पर मृतक के परिजन नागरिक अस्पताल पहुंचे। सागर के शव को नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। मृतक पर शस्त्र अधिनियम और लड़ाई-झगड़े के मामले दर्ज है।
विज्ञापन


सुबह दस बजे घर से निकला था
12 क्वार्टर एरिया में रहने वाले जयसिंह ने बताया कि वह मजदूरी का काम करता है। बड़ा बेटा 19 साल का सागर सुबह 10 बजे घर से निकला था। दोपहर को वह अपने दो साथियों के साथ नलका चौक के पास खड़ा था। इसी दौरान बाइकों पर सवार होकर 6 युवक आए। उनके हाथों में लोहे की रॉड, डंडें और चाकू थे। युवकों ने आते ही सागर पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। सागर के साथ दोनों साथी झगड़े को देखकर मौके से भाग गए। झगड़े के दौरान एक हमलावर ने चाकू से सागर के पेट और पीठ पर वार किया। उसके बाद बेटा सड़क पर गिर गया। हमलावर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर के अंदर जाने का प्रयास किया लेकिन दरवाजा नहीं खोला
घटनास्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदशियों ने बताया कि दोपहर दो बजे के करीब सागर अपने दोस्तों के साथ गली में खड़ा था। इसी दौरान कुछ युवकों ने उसके साथ झगड़ा करना शुरू कर दिया। चार से पांच मिनट तक उसको लोहे की रॉड से मारते रहे। सागर ने बचने के लिए एक घर और दुकान में घुसने का प्रयास किया लेकिन किसी ने दरवाजा नहीं खोला। उसके बाद उसके पेट और पीठ पर चाकू से वार कर दिया और वह सड़क पर गिर गया। जब वारदात हुई उस समय गली में कई लोग मौजूद थे, लेकिन कोई बीच बचाव करने के लिए नहीं आया।

मां बोली सुबह 100 रुपये लेकर निकला था
मृतक सागर की मां संतोष ने बताया कि बेटा सुबह दस बजे 100 रुपये लेकर घर से निकला था। उसने कहा था कुछ खाकर थोड़ी देर में घर आ जाऊंगा, लेकिन उसके बाद वह घर नहीं लौटा। दोपहर को सूचना मिली की बेटे को किसी ने चाकू मार दिया। जब अस्पताल पहुंचे तो बेटे की मौत हो चुकी थी। बता दें कि मृतका की मां संतोष ने दो शादी की हुई है।

पुराने साथियों ने दिया वारदात को अंजाम
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि सागर के साथ रहने वाले दोस्तों ने ही हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। इनके बीच कुछ दिनों से लड़ाई झगड़ा चल रहा था। मृतक सागर पर शस्त्र अधिनियम और लड़ाई झगड़े के केस दर्ज है।


गंभीरता से जांच कर रहे हैं
सागर की हत्या मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन किया है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। -शशांक कुमार सावन, पुलिस अधीक्षक, हिसार

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed