फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Haryana: Fed up with Deputy Director, LDC clerk swallowed poison, died

Haryana: डिप्टी डायरेक्टर से तंग आकर एलडीसी क्लर्क ने निगला जहर, मौत

Wed, 13 Nov 2024 11:22 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बास, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बास, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 13 Nov 2024 11:22 PM IST
सार

पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों के बयान पर केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
Haryana: Fed up with Deputy Director, LDC clerk swallowed poison, died
मृतक का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिसार के बास बादशाहपुर गांव निवासी एलडीसी क्लर्क सत्यवान (35) ने मंगलवार रात 11 बजे जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया, बुधवार को उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन


मृतक के परिजनों ने सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय, केंद्रीय सदन चंडीगढ़ की डिप्टी डायरेक्टर पर सत्यवान को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। बास थाना पुलिस ने डिप्टी डायरेक्टर के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


सतीश कुमार ने बताया कि भाई सत्यवान अविवाहित था और वह सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय चंडीगढ़ में एलडीसी क्लर्क के पद पर तैनात था। सत्यवान का कर्मचारी चयन आयोग के तहत चयन हुआ था। 2015 से 2021 तक वह केरल में रहा। 2021 में उसका तबादला चंडीगढ़ हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार सुबह सत्यवान ड्यूटी पर गया था और मंगलवार शाम करीब 6 बजे वापस आ गया। इस दौरान वह मानसिक रूप से परेशान था। जब उससे कारण पूछा तो बताया कि विभाग की डिप्टी डायरेक्टर प्रताड़ित करती है।

रात करीब 11 बजे सत्यवान ने खेत में जाकर सल्फास की गोलियां निगल ली और कॉल कर इस बारे में बताया। जब वह खेत में पहुंचे तो भाई की हालत गंभीर थी। इसके बाद उसे हिसार के निजी अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।


मृतक के भाई के बयान दर्ज कर डिप्टी डायरेक्टर के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज कर लिया है। जिस जगह मृतक ने जहरीला पदार्थ निगला था, उस जगह पर खेतों में एफएसएल की टीम को बुलाया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। - राज सिंह, डीएसपी, नारनौंद
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed