फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   drug, drug arrest, drug arrest in Hisar, drug from Kolkatta, Hisar Police, Hisar

बांग्लादेश से कोलकाता होकर आया था नशा, हिसार में पकड़ा

Sun, 25 Sep 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो / अमर उजाला, हिसार Updated Sun, 25 Sep 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
drug, drug arrest, drug arrest in Hisar, drug from Kolkatta, Hisar Police, Hisar
ड्रग्स स्मगलिंग - फोटो : Demo

हिसार सीआईए वन की टीम ने भानू चौक पर ट्रक में छुपाकर रखी गई करीब 1 किलोग्राम अफीम व 35 किलोग्राम चूरापोस्त पकड़ी है। नशे के साथ पुलिस ने ट्रक चालक सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। तीनों अभियुक्तों को दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। फिलहाल पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया है कि वे कोलकाता के एक होटल से नशीला पदार्थ लेकर आए थे। वहां ये नशा बांग्लादेश से आया था। सीमापार से यह नशा सस्ता आता है जो यहां आकर दोगुने रेटों में बेचा जाता है। पकड़े गए तीनों आरोपियों बठिंडा के गुरचंद, सिरसा के बलजिंद्र और मानसा के समिंद्र हैं।

विज्ञापन


चालक ने सीट के नीचे छिपा रखा था नशा
सीआईए इंस्पेक्टर मुकेश कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दिल्ली की तरफ से आ रहे एक ट्रक में नशा आ रहा है जो आगे पंजाब जाना है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए भानू चौक सातरोड के पास नाकेबंदी कर दी। संदिग्ध ट्रक चालक को टीम ने रुकवाकर तलाशी ली। इस दौरान चालक  की सीट के नीचे एक बोरी के अंदर से 34 किलो और 700 ग्राम चूरा पोस्त बरामद हुई। इसके अलावा दो व्यक्तियों की जेबों से 900 ग्राम अफीम बरामद हुई। पूछताछ के दौरान तीनों ने बताया कि वे कलकत्ता से मादक पदार्थ लेकर आए हैं और पंजाब में ले जाकर इन्हें बेचना है।
विज्ञापन


चालक को दिया था 60 हजार का लालच
पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि वे चालक को 60 हजार रुपये का लालच देकर ट्रक में सामान रखकर लाए थे। ट्रक चालक को बस कोलकाता से पंजाब तक सामान पहुंचाना था। वे करीब एक किलोग्राम अफीम 1 लाख रुपये में खरीदकर लाए थे जो पंजाब में तीन लाख रुपये में बेचनी थी। इसके अलावा चूरा पोस्ट का रेट 1400 रुपये के किलो के हिसाब से करीब 45 हजार रुपये में लाए थे जिसे ये यहां दो गुने रेट में करीब ढाई से तीन हजार रुपये के किलोग्राम के हिसाब से बेचनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोलकाता के होटल से यहां नशा पहुंचा था। पीछे से यह नशा सीमापार यानी बांग्लादेश से आया हुआ बताया गया है। पूछताछ में नशीले पदार्थों की तस्करी करने वालों ये यह बात कबूली है। पुलिस ने इन्हें दो दिन के रिमांड पर लिया है।
- चंद्रभान, पीआरओ एसपी हिसार

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed