{"_id":"65009b32fe0e34a7380fff95","slug":"case-registered-against-six-for-murder-of-married-woman-by-poisoning-her-for-not-getting-car-as-dowry-2023-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar: दहेज में कार न मिलने पर जहर देकर विवाहिता की हत्या का आरोप, पति समेत छह पर केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Hisar: दहेज में कार न मिलने पर जहर देकर विवाहिता की हत्या का आरोप, पति समेत छह पर केस दर्ज
Tue, 12 Sep 2023 10:39 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 12 Sep 2023 10:39 PM IST
सार
ऋतु का उपचार रोहतक के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। मृतका के मायके वालों ने उसके पति समेत छह ससुरालजनों पर जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। पति समेत छह पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
एफआईआर की प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के हिसार जिले के लाडवा गांव में रहने वाली 23 वर्षीय विवाहिता को दहेज में कार न लाने पर ससुरालवालों द्वारा जहर पिला देने का आरोप सामने आया है। ऋतु का रोहतक के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था, जहां सोमवार को मौत हो गई। मृतका के मायके वालों ने उसके पति समेत छह ससुरालजनों पर जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। सदर थाना पुलिस ने 6 के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस को दी गई शिकायत में भिवानी के आलमपुर निवासी सोमबीर ने बताया कि 3 अप्रैल 2022 को बेटी ऋतु की शादी गांव लाडवा के प्रदीप के साथ की थी। पति प्रदीप, ससुर राजकुमार, ननद ममता, सास कमला, जेठ प्रवीण व जेठानी गीता दहेज में मिले सामान से संतुष्ट नहीं थे। दहेज में कार न देने का उलाहना देकर बेटी को प्रताड़ित करने लगे।
विज्ञापन
बेटी का घर बस जाए इसको लेकर सामाजिक स्तर पर मामला सुलझाने का प्रयास किया था, लेकिन उसके बाद भी ससुरालवाले से परेशान करते थे। ससुरालजनों से परेशान होकर बेटी 3 सितंबर को घर आ गई। इसके बाद दामाद प्रदीप उसे ले गया।
विज्ञापन
10 सितंबर को पता चला कि बेटी को रोहतक के एक अस्पताल में भर्ती कराया है। जब अस्पताल पहुंचे तो बेटी ने बताया कि ससुरालजनों ने उसे जहरीला पदार्थ पिलाया है। कुछ देर बाद बेटी की मौत हो गई। सदर थाना पुलिस ने प्रदीप समेत छह अन्य के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया है।