फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   BCom student commits suicide after failing in one subject in hisar of Haryana

हिसार: एक विषय में फेल होने पर बीकॉम की छात्रा ने की आत्महत्या, परिणाम आने के बाद से थी मानसिक परेशान

Fri, 18 Mar 2022 03:01 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 18 Mar 2022 03:01 AM IST
सार

अर्बन एस्टेट थाना पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवा दिया।   

विज्ञापन
BCom student commits suicide after failing in one subject in hisar of Haryana
sucide shimla

विस्तार

हिसार के सेक्टर 9-11 निवासी बीकॉम अंतिम वर्ष की 21 वर्षीय छात्रा ने परीक्षा परिणाम में एक विषय में फेल होने पर मानसिक परेशान होकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर अर्बन एस्टेट थाना पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवा दिया।   

विज्ञापन

 

जांच अधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि ठसका गांव निवासी रामकुमार की 21 वर्षीय बेटी निधि जाट शिक्षक संस्थान में बीकॉम अंतिम वर्ष की छात्रा थी। फिलहाल वह अपनी मौसी के पास सेक्टर 9-11 में रहती थी। निधि पिछली परीक्षा के दौरान एक विषय में फेल हो गई थी। जिस कारण वह मानसिक परेशान रहती थी।

विज्ञापन


बुधवार शाम को वह अपने कमरे में थी। कुछ समय बाद जब उसकी मौसी और अन्य परिजनों ने दरवाजा खोलकर देखा तो निधि पंखे से चादर के फंदे से लटकी मिली। इसके बाद उसे निजी अस्पताल ले जाया गया, यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चादर के जरिए पंखे पर निधि फंदा लगाई हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसे नीचे उतारा और शहर के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए लेकर आए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed