{"_id":"1d12dddc252e1b9f97b8fbab758a9500","slug":"atm-fraud-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम का कोड पूछकर 27 हजार उड़ाए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएम का कोड पूछकर 27 हजार उड़ाए
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो
Updated Fri, 18 Dec 2015 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साइबर क्राइम के ठगों ने बिजली निगम के कर्मचारी मॉडल टाउन निवासी रविंद्र गुप्ता से एटीएम कार्ड का कोड पूछ कर 27 हजार रुपये की ऑनलाइन शॉपिंग कर ली।
विज्ञापन
पता चलने पर रविंद्र गुप्ता ने सिविल लाइन थाना में शिकायत दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बिजली निगम में काम करने वाले रविंद्र गुप्ता के मोबाइल फोन पर कॉल आई।
विज्ञापन
कॉल करने वाले ने कहा कि वह बैंक से बोल रहा है। आपके एटीएम कार्ड में दिक्कत आने के कारण उसे बंद करना पड़ेगा। नया एटीएम बनवाने के लिए पुराने एटीएम कार्ड का कोड बताना होगा।
विज्ञापन
रविंद्र गुप्ता ने फोन करने वाले व्यक्ति को कोड बता दिया। कुछ समय के बाद ही उनके खाते से करीब 27 हजार रुपये की शापिंग हो गई। बैंक में जाकर पता किया तो सामने आया कि किसी ने उनके खाते से ऑन लाइन शॉपिंग की है।
पुलिस प्रवक्ता का कहना है कि रविंद्र गुप्ता की शिकायत पर सिविल लाइन चौकी ने अनजान के खिलाफ चोरी और धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
जिस नंबर से कॉल आई थी उसकी डिटेल चेक की जा रही है। साइबर पुलिस मोबाइल नंबर के जरिए ठगी करने वाले तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
पहले भी हुए मामले
गौरतलब है कि पिछले करीब एक साल से शहर में साइबर क्राइम गिरोह लगातार लोगों को निशाना बना रहा है। पिछले महीने आर्मी कैंट के पास एटीएम में 20 से अधिक सैनिकों के एटीएम कार्ड के क्लोन तैयार कर उनसे लाखों की ठगी की गई थी।
इसके अलावा बिजली निगम के अधिकारियों के साथ भी इस तरह से ही फर्जी कॉल कर कोड पूछकर ठगी की जा चुकी है।