{"_id":"62f7aa9ddec4f30ea9757b66","slug":"action-will-be-taken-against-those-who-give-wrong-mobile-numbers-in-the-advertisement","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: विज्ञापन में गलत नंबर दिए जाने से पुलिस अफसरों को हुई असुविधा, प्रकाशित करवाने वालों की शिकायत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Haryana: विज्ञापन में गलत नंबर दिए जाने से पुलिस अफसरों को हुई असुविधा, प्रकाशित करवाने वालों की शिकायत
Sun, 14 Aug 2022 09:23 AM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 14 Aug 2022 09:23 AM IST
सार
विज्ञापन देने वाली कंपनी की ओर से की गई इस गड़बड़ी की जांच की जा रही है कि अपने विज्ञापन में उसने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के फोन नंबर कैसे दे दिए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक एजेंसी की ओर से दिए गए विज्ञापनों में हरियाणा के कई उच्च पुलिस अधिकारियों के फोन नंबर प्रकाशित होने से शनिवार को उन्हें असुविधा का सामना करना पड़ा है। विज्ञापन में हिसार रेंज के आईजी और सिरसा, जींद, हिसार, महेंद्रगढ़, कुरुक्षेत्र, रेवाड़ी, झज्जर व करनाल के एसपी के फोन नंबर प्रकाशित हो गए जबकि इन पुलिस अधिकारियों के नंबरों का विज्ञापनों से कोई लेना-देना नहीं था।
विज्ञापन
एजेंसी की ओर से की गई इस गड़बड़ी की जांच की जा रही है कि जिन कंपनियों के क्लासीफाइड विज्ञापन दिए गए, उनमें वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के फोन नंबर कैसे दे दिए। अमर उजाला की ओर से इस पर कार्रवाई के लिए पुलिस से शिकायत दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
सत्यम फाइनांस, टावर विजन, ज्योति ब्यूटी पार्लर के विज्ञापनों में नंबर छपने से इन वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को कई अनावश्यक फोन आए। वे हैरान रह गए कि ये फोन उनके पास क्यों आ रहे हैं। बाद में उन्हें पता चला कि विज्ञापनों में उनके नंबर छपे हैं। इसी कारण से लोग उनसे संपर्क कर रहे हैं। गलत नंबर छपने से पुलिस अधिकारियों के साथ-साथ अखबार को भी असहज स्थिति का सामना करना पड़ा है। अमर उजाला के विज्ञापन विभाग ने इसकी तहकीकात तत्काल शुरू कर दी। संबंधित लोगों पर कड़ी कार्रवाई के लिए पुलिस से शिकायत की गई है।
विज्ञापन