फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Accused of murder of Jaiprakash of Bhaini Amirpur village of Narnaund arrested

Hisar: ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझी, पुलिस को शक न हो इसलिए हत्या कर गांव में ही रहा आरोपी, गिरफ्तार

Wed, 21 Jun 2023 11:56 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी, नारनौंद, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी, नारनौंद, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 21 Jun 2023 11:56 PM IST
सार

करीब दस दिन पहले गांव भैणी अमीरपुर के खेतों में जयप्रकाश उर्फ जेपी की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के भाई बारुराम की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ नारनौंद थाने में मामला दर्ज किया गया था। 

विज्ञापन
Accused of murder of Jaiprakash of Bhaini Amirpur village of Narnaund arrested
demo pic

विस्तार

हरियाणा के हिसार जिले में सीआईए वन ने नारनौंद के गांव भैणी अमीरपुर में एक व्यक्ति जयप्रकाश उर्फ जेपी की हत्या के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने व्यक्ति की गला रेतकर हत्या की थी, जिसको कोर्ट में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लिया है।

विज्ञापन


इस मामले में डीएसपी सतीश ने पत्रकार वार्ता कर बताया की करीब दस दिन पहले गांव भैणी अमीरपुर के खेतों में जयप्रकाश उर्फ जेपी की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के भाई बारुराम की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ नारनौंद थाने में मामला दर्ज किया गया था, जिसकी हत्या के बारे में कोई सुराग नहीं था। पुलिस ब्लाइंड मर्डर के तौर पर जांच कर रही थी।
विज्ञापन


सीआईए वन के प्रभारी निरीक्षक आशीन खान के नेतृत्व में टीम का गठन करके जांच शुरू की गई। टीम ने वहां सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और गांव में पूछताछ की, जिस पर टीम को सूरजमल उर्फ सूरजा पर शक हुआ। पुलिस ने उससे पूछताछ की तो उसने सारा मामला बता दिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी से गहनता से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्या के बाद गांव में ही रहा
हत्या के बाद से वह फरार नहीं हुआ। वह गांव में ही रह रहा था। वह जयप्रकाश के दाह संस्कार में शामिल हुआ व प्रतिदिन उनके घर पर शोक मनाने भी जाता रहा। हत्या के बाद पुलिस के साथ भी रहा, ताकि पुलिस को शक न हो। पुलिस के लिए यह ब्लाइंड मर्डर था। पुलिस का शक सूरजमल पर गया तो उससे पूछताछ की गई। सूरजमल अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र है।


इसलिए की हत्या
पूछताछ में सूरजमल ने पुलिस को बताया कि 25 वर्षीय सूरजमल के पिता सतपाल का वर्ष 2002 में मर्डर हुआ था। वह अपने पिता के हत्यारोपी लीला को मारना चाहता था, लेकिन वह उसके हाथ नहीं लगा। हत्या की रात को जयप्रकाश ने शराब पीकर सूरजमल के साथ गाली-गलौज किया था। इस पर उसने जयप्रकाश की हत्या की, ताकि लीला के परिवार के सदस्य को मारकर अपने पिता की हत्या का बदला ले सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed