{"_id":"5bf70a67bdec22419f5c1a03","slug":"81542916711-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचएयू के लैब हेल्पर की आत्महत्या मामले में पत्नी सहित छह पर केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एचएयू के लैब हेल्पर की आत्महत्या मामले में पत्नी सहित छह पर केस दर्ज
Updated Fri, 23 Nov 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हिसार। एचएयू में लैब हेल्पर अजय की आत्महत्या मामले में रेलवे पुलिस ने उसके पिता सत्यवान की शिकायत पर छह आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने इस मामले में मृतक की पत्नी उकलाना वासी भतेरी उर्फ रितू, उसके पिता कृष्ण, उसकी मां सुनीता, भाई पवन व दो अन्य पर आत्महत्या के लिए उकसाने और धमकाने का केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में गंगवा वासी सत्यवान ने बताया कि उनका बेटा एचएयू में लैब हेल्पर कार्यरत था। उन्होंने अपने बेटे अजय की शादी 7 जून 2017 को उकलाना वासी भतेरी उर्फ रितू के साथ की थी। शादी के कुछ समय बाद ही अजय को उसकी पत्नी और उसके ससुराल वालों ने परेशान करना शुरू कर दिया। उसकी पत्नी उसे बार-बार झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देती थी। इसके लिए वह कई बार पुलिस में व महिला आयोग में इस बारे में शिकायत दर्ज करवा चुकी है। आरोप है कि उसके ससुराल वाले उससे 10 लाख रुपये व संपत्ति में आधा हिस्सा मांग रहे थे। इस बात को लेकर अजय पिछले काफी समय से परेशान चल रहा था। इसी परेशानी में उसने 18 नवंबर को राजगढ़ जाने वाली रेलवे लाइन पर ट्रेन के आगे आकर आत्महत्या कर ली। रेलवे पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुुुुरू कर दी है।