फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   तीन साल पहले शैशव कुंज से गायब हुई नाबालिग रात को पटरियों पर घूमती मिली

तीन साल पहले शैशव कुंज से गायब हुई नाबालिग रात को पटरियों पर घूमती मिली

Thu, 27 Sep 2018 03:33 AM IST
Updated Thu, 27 Sep 2018 03:33 AM IST
विज्ञापन
तीन साल पहले शैशव कुंज से गायब हुई नाबालिग रात को पटरियों पर घूमती मिली
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। करीब तीन साल पहले शहर के एक बाल आश्रम से गायब हुई 17 वर्षीय नाबालिग बरामद हो गई है। गायब नाबालिग देर रात सिरसा की तरफ जाने वाली रेलवे लाइन पर संदिग्ध अवस्था में घूमती मिली। रात को एचएयू चौकी की गश्ती टीम की नजर युवती पर पड़ी तो उन्होंने इस बारे में जानकारी ली। युवती अपने साथ एक तीन महीने की नवजात बच्ची भी लिए हुए थी। युवती ने पुलिस को बताया कि यह बच्ची उसी की है।
जांच में पता चला कि युवती के बारे गायब होने का केस सदर थाना में दर्ज है, इसलिए आगामी जांच के लिए केस को सिविल लाइन थाना से सदर को भेज दिया गया है। मामला पुलिस तक पहुंचने के बाद एक आरोपी रामआसरे के खिलाफ रेप करने व बंधक बनाने का केस दर्ज कर लिया गया है। केस में एक महिला की भूमिका भी संदिग्ध है, जो आरोपी की चाची बताई जा रही है, इसकी भी पुलिस को तलाश है।
विज्ञापन

तीन साल पहले यूपी से हिसार आई भी पीड़ित
पीड़ित युवती तीन साल पहले यूपी से हिसार आई थी। पीड़ित ने बताया कि उसके पिता ने दूसरी शादी कर ली थी। सौतेली मां उसकेे साथ हररोज मारपीट करती थी, इसलिए वह ट्रेन से हिसार आ गई। जब वह अकेली स्टेशन पर घूम रही थी तो उसे पुलिस ने पकड़ लिया। वह अपने घर नहीं जाना चाहती थी, इसलिए पुलिस ने उसे शहर के एक बाल आश्रम में भेज दिया। करीब 20 दिन रहने के बाद वह रात को वहां से भाग गई। जब सुबह के करीब चार बजे वह घोड़ा फार्म रोड से जा रही थी तो वहां की एक महिला ने उसे अपने पास बुुला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक महीने अपने पास रखा महिला ने फिर आगे किसी को सौंप दिया
महिला ने युवती को करीब एक महीने तक अपने घर पर रखा। वह उससे अपने घर का काम करवाती थी। इसके बाद उसने युवती को घोड़ा फार्म रोड़ पर रहने वाले अपने भतीजे रामआसरे के सौंप दिया। रामआसरे ने युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाने शुरू कर दिए। पीड़ित के अनुसार जब वह गर्भवती हो गई तो आरोपी उसे अपने साथ कानपुर ले गया और वहां के अस्पताल में उसे छोड़कर हिसार आ गया। अस्पताल में बच्ची के पैदा होने के बाद वह ट्रेन से हिसार आई और उसी महिला से मिली। इसके बाद महिला ने फिर से उसे रामआसरे के पास भेज दिया।
घर में रखता था बंद, मौका मिलने पर वहां से भागी
पीड़ित के अनुसार आरोपी उसे घर में बंद करके रखता था और उसके साथ मारपीट करता था। जब वह काम पर जाता तो घर के बाहर ताला लगाकर जाता था। घटना की रात आरोपी शराब के नशे में घर आया था। पीड़ित को तब घर से निकलने का मौका मिल गया और वह रात के तीन बजे के करीब वहां से निकलकर रेलवे लाइन से होते हुए स्टेशन की तरफ जा रही थी तभी उसे पुलिस ने पकड़ लिया। युवती व उसकी तीन माह की बच्ची को हेल्प सेंटर पर भिजवाया गया है, जहां दोनों की देखभाल की जा रही है।


युवती के खिलाफ तीन साल पहले शैशव कुंज से गायब होने की शिकायत दर्ज है। अब पुलिस की पहली प्राथमिकता नवजात बच्ची व उसकी मां की देखभाल है। युवती का कोई ठिकाना नहीं है, इसलिए उनको सुरक्षित स्थान पर भेजा गया है। महिला की शिकायत पर मेडिकल के बाद आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया गया है। युवती व उसकी बच्ची का डीएनए टेस्ट करवाया गया है। आरोपी व मामले में शामिल रही महिला को पकड़ने के लिए पुलिस टीम छापामारी कर रही है।
- एएसआई दर्शना रानी, जांच अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed