फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   बहल रुट पर चलने वाली निजी बस परिचालक व छात्रों में हुआ झगड़ा, छात्रों ने तोड़े बस के शीशे

बहल रुट पर चलने वाली निजी बस परिचालक व छात्रों में हुआ झगड़ा, छात्रों ने तोड़े बस के शीशे

Fri, 15 Mar 2019 12:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
बहल रुट पर चलने वाली निजी बस परिचालक व छात्रों में हुआ झगड़ा, छात्रों ने तोड़े बस के शीशे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। बहल रूट पर चलने वाली एक निजी बस में छात्रों एवं परिचालक के बीच वीरवार को सुबह झगड़ा हो गया। बहल से हिसार रोड पर चलने वाली निजी बस में कंडक्टर एवं छात्रों के बीच बस पास और टिकट के मामले को लेकर विवाद शुरू हुआ, जिसके चलते छात्रों पर बस के शीशे तोड़ने का भी आरोप है। छात्रों का कहना है कि उनके बस पास निजी बस में मान्य नहीं किए जाते, जबकि परिचालक के अनुसार छात्र बिना पास के बस में यात्रा करते हैं। परिचालक ने आजाद नगर थाने में इसकी शिकायत दी है।
मामले के अनुसार हिसार-बहल रूट पर चलने वाली इसरवालिया बस सर्विस परिवहन समिति की प्राइवेट बस सुबह करीब साढ़े 10 बजे बहल से हिसार की ओर आ रही थी। इस बस में कुछ छात्र भी सवार थे। छात्रों और बस परिचालक में टिकट को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। बस परिचालक शीशराम ने छात्रों पर पास न होने और टिकट न लेने के आरोप लगाए, जबकि छात्रों का आरोप था कि उनके पास प्राइवेट बस में मान्य नहीं किए जाते। इसी कहासुनी के बीच आजाद नगर बस स्टैंड पर छात्रों और परिचालक में कहासुनी ज्यादा बढ़ गई, जिसके चलते गुस्साए छात्रों ने बस के शीशे तोड़ डाले। इसमें कुछ सवारियों एवं छात्राओं को मामूली चोट भी आई। मामले को लेकर परिचालक शीशराम ने छात्रों के खिलाफ आजाद नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दी।
विज्ञापन


मामले की जांच कर की जाएगी कार्रवाई : एसएचओ
निजी बस के परिचालक द्वारा छात्रों के खिलाफ शिकायत दी गई है। शिकायत में कहा गया है कि छात्रों ने हाथों में डंडे लेकर उनकी बस के शीशे तोड़ दिए। फिलहाल जांच की जा रही है, जांच के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- दलेराम, एसएचओ, आजाद नगर थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed