{"_id":"5ae37fec4f1c1b60098b6e39","slug":"61524858860-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंभीर घायल, अस्पताल में हालत बनी है चिंताजनक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गंभीर घायल, अस्पताल में हालत बनी है चिंताजनक
Updated Sat, 28 Apr 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
टैक्सी स्टैंड पर शुक्रवार को करीब 11 बजे तीन बाइक पर आए पांच-छह युवकों ने शांति नगर के राजेश उर्फ बच्ची को घेर लिया और उस पर चाकुओं से ताबड़तोड़ वार कर दिए। ड्राइवर हमला होते देखकर बीच-बचाव करने आगे आए, लेकिन हमलावरों में से एक ने पिस्तौल तानकर उनको पीछे हटने पर मजबूर कर दिया। हमले के बाद हमलावर पिस्तौल और चाकू हवा में लहराते हुए फरार हो गए। युवक के पांव, कूल्हों और बाजुओं पर 26 घाव बताए जा रहे हैं। एक निजी अस्पताल में उसकी हालत चिंताजनक बनी है। अभी परिजन बयान देने सामने नहीं आए हैं, जिससे पुलिस कुछ कहने से बच रही है।
जानकारी के अनुसार शांति नगर का राजेश उर्फ बच्ची टैक्सी स्टैंड पर खड़ा था। कुछ देर में तीन बाइक पर आए पांच-छह युवकों ने उसे घेर लिया। फिर हमलावरों ने उस पर चाकू से वार करने शुरू कर दिए। वहां हंगामा हो गया। शोरशराबा सुनकर टैक्सी स्टैंड पर खड़े ड्राइवर उसे छुड़ाने के लिए आगे बढे़। हमलावरों में से एक ने पिस्तौल तानकर उनको पीछे हटने की धमकी दी। इस पर ड्राइवर बीचबचाव न करा सके। युवक ताबड़तोड़ चाकुओं से वार के घावों से लहूलुहान होकर गिर पड़ा। उसके बाद हमलावर हवा में हथियार लहराते हुए फरार हो गए। उसके बाद ड्राइवरों ने घायल युवक को एक कार में ले जाकर कैंप चौक के पास के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया। बताया जाता है कि उसके शरीर पर चाकू के वार के 26 निशान हैं। पीएलए चौकी प्रभारी जगदीश चंद्र ने बताया कि अभी घायल के बयान दर्ज नहीं हुए हैं। बयान दर्ज करने के बाद कुछ बताया जा सकता है।