{"_id":"5b81abb542c792463724ef62","slug":"41535224757-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इनसो डीएन कॉलेज के पूर्व प्रधान ने जहर खाकर सुसाइड किया ----","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इनसो डीएन कॉलेज के पूर्व प्रधान ने जहर खाकर सुसाइड किया ----
Updated Sun, 26 Aug 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। इनेलो के छात्र संगठन इनसो के डीएन कॉलेज के पूर्व प्रधान सुनाम नैन ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। अग्रोहा खंड के गांव कुलेरी निवासी सुनाम नैन ने डीएन कॉलेज हिसार से 2016 में बीए पास की थी। इस दौरान वह इनसो का कॉलेज प्रधान रहा था। परिजनों का आरोप है कि लड़की शादी के लिए दबाव बना रही थी। इसी से तंग आकर सुनाम ने सुसाइड किया है।
शनिवार को सुनाम परिजनों को बताए बिना घर से गाड़ी लेकर निकला था। चिकनवास टोल प्लाजा के पास स्थित मन्नत होटल के पास गाड़ी रोककर खड़ा रहा। कई घंटे तक गाड़ी खड़ी रही तो होटल के कर्मियों ने जांच की तो पता लगा कि गाड़ी में सुनाम तड़प रहा था। होटल कर्मचारियों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। इसके बाद परिजन उसे अग्रोहा मेडिकल लेकर पहुंचे। यहां उपचार के दौरान सुनाम की मौत हो गई।
पुलिस को दी शिकायत में परिजनों ने बताया कि सुनाम की करीब डेढ़ साल पहले बरवाला के गांव सुलखनी में एक लड़की से रिश्ता तय हुआ था। परिवार की सहमति से रिश्ता तय हुआ था। बाद में यह रिश्ता टूट गया। रिश्ता तय होने के बाद से सुनाम लड़की के संपर्क में था। परिजनों ने कहा कि लड़की सुनाम पर शादी के लिए दबाव डाल रही थी। इस कारण सुनाम ने सुसाइड किया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने लड़की पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर लिया है।