फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   शरारती युवकों ने बस का शीशा तोड़ा

शरारती युवकों ने बस का शीशा तोड़ा

Tue, 07 Nov 2017 12:24 AM IST
Updated Tue, 07 Nov 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
शरारती युवकों ने बस का शीशा तोड़ा
बरवाला। शहर के नए बस अड्डे पर शरारती युवकों ने सोमवार को बवाल काटा। पुलिस ने एक युवक को काबू किया है। युवकों ने इस दौरान हरियाणा रोडवेज की हिसार डिपो की हिसार-उचाना मार्ग पर चलने वाली एचआर 39 सी 9445 बस का फ्रंट शीशा भी पत्थर मार कर तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार बस अड्डे पर गांव बालक के कुछ युवकों में आपस में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इस दौरान युवकों ने बस अड्डे पर जमकर बवाल काटा व पत्थरबाजी भी की। जिसके चलते अड्डा परिसर में खड़ी हिसार डिपो की बस का शीशा टूट गया। वहां मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देख युवक भाग खड़े हुए। इस बीच पुलिस ने एक युवक को काबू कर लिया व अपने साथ थाने ले गई। बता दें कि जब बस पर पत्थर बरसाए गए तब वह बस सवारियों से भरी हुई थी। गनीमत यह रही कि किसी सवारी को चोट नहीं लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed