{"_id":"5a4690864f1c1b0e788b5a0f","slug":"31514573958-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑटो मार्केट में टायलेट के बाहर पॉलीथिन में मिला नवजात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ऑटो मार्केट में टायलेट के बाहर पॉलीथिन में मिला नवजात
Updated Sat, 30 Dec 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
ऑटो मार्केट में शुक्रवार सुबह साढे़ 10 बजे टॉयलेट के साथ एक पॉलिथीन में एक नवजात मिला है। नवजात लगभग सात महीने का बताया जा रहा है। इसका वजन 1 किलो 300 ग्राम है। सामान्य वेट ढाई किलो होता है। नवजात को मिस्त्रियों ने सिविल अस्पताल में दाखिल कराया। यहां से उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। पड़ाव चौकी पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
ऑटो मार्केट में सार्वजनिक शौचालय के पास ढंढूर का देसराज चाय की रेहड़ी लगाता है। सुबह साढे़ दस बजे एक ट्रक ड्राइवर ने उसे बताया कि दीवार के साथ बाहर पॉलिथीन में एक नवजात लिपटा हुआ है। देसराज और दो-तीन लोगों ने वहां जाकर पॉलिथीन चेक की तो बच्चा मिला। नवजात को कार में सिविल अस्पताल में पहुंचाया गया। वहां चेकअप कर उसे नीकू में भेजा गया। बच्चे को गंभीर हालत होने पर रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया।
पड़ाव चौकी के एएसआई युद्धबीर सिंह ने बताया कि अस्पताल प्रबंधन ने उनको बच्चा दाखिल होने की सूचना भेजी है। हमने बच्चा फेंकने के संबंध में अज्ञात महिला के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
नवजात का शरीर मसला तो हुई हलचल
देसराज ने बताया कि सूचना मिलने पर वहां काफी मिस्त्री इकट्ठे हो गए थे। पास का मिस्त्री वेदप्रकाश उनमें शामिल था। बच्चा सर्दी के कारण कोई हरकत नहीं कर रहा था। मिस्त्री वेदप्रकाश पहले दुकान से कपड़ा लाया और फिर बच्चा उसमें लपेटा। फिर उसने बच्चे का शरीर मसलना शुरू किया। कुछ देर बाद उसके शरीर ने हरकत की और वह रोने लगा। इस बीच किसी ने एंबुलेंस के लिए टोल फ्री नंबर 102 पर कॉल कर दी। एंबुलेंस वहां पहुंचने से पहले मिस्त्री जयबीर ने अपनी कार में बच्चा सिविल अस्पताल पहुंचाने की बात कही। फिर उनकी कार में बच्चा अस्पताल पहुंचाया गया।
दो महीने में तीन मासूम लावारिस मिले
दो महीने पहले कैमरी रोड स्थित राधा स्वामी आश्रम के गेट के बाहर सुबह पांच बजे कोई व्यक्ति एक लावारिस नवजात बच्ची छोड़ गया था। अक्तूबर में एक आदमी कुपोषण से ग्रस्त नौ महीने के बच्चे को एक युवक को सौंपकर फरार हो गया था। आदमी ने युवक से कहा था कि वह बच्चे के लिए दूध लेकर आ रहा है। वह मुड़कर नहीं लौटा था। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज किया था।