फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   नारनौंद नपा पार्षद को 50 लाख का ऑफर , लाखों पहुंचे , कोई एफआईआर नहीं

नारनौंद नपा पार्षद को 50 लाख का ऑफर , लाखों पहुंचे , कोई एफआईआर नहीं

Tue, 21 Aug 2018 12:34 AM IST
Updated Tue, 21 Aug 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
नारनौंद नपा पार्षद को 50 लाख का ऑफर , लाखों पहुंचे , कोई एफआईआर नहीं

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। नारनौंद नगर पालिका के पार्षद पति सुरेश कुमार ने पुलिस को शिकायत देकर कहा कि चेयरमैन पद की वोट पाने के लिए उसे 50 लाख रुपये का ऑफर दिया गया, जिसमें उसके पास करीब 18 लाख रुपये उसके घर भेजे गए हैं। इन पैसों के बारे में सुरेश ने पुलिस को लिखित में शिकायत भी दी। पुलिस ने इस मामले में आयकर विभाग को सूचना दी है। फिलहाल पुलिस ने कोई केस दर्ज नहीं किया है।
नारनौंद नगर पालिका के चुनाव 13 मई 2018 को हुए थे। कुल 13 पार्षद चुने गए हैं, जिसमें चेयरमैन पद के लिए पहली बैठक 27 जून को बुलाई गई थी। इसमें कोई सदस्य नहीं पहुंचने पर बैठक रद्द हो गई। अब चेयरमैन चुनाव के लिए दूसरी मीटिंग बुलाई जानी है। चेयरमैन पद के चुनाव से पहले लाखों रुपये के ऑफर का मामला सामने आया है। वार्ड 13 के पार्षद सुशीला के पति सुरेश ने सोमवार सुबह डीसी तथा विजिलेंस को एप्लीकेशन दी। इसमें कहा कि मुझे 50 लाख रुपये का ऑफर दिया जा रहा है। पुलिस की गुप्त टीम बनाकर आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया जाए। सुरेश का आरोप है कि उसकी एप्लीकेशन डीसी कार्यालय और विजिलेंस ने कार्रवाई करने से इनकार कर दिया। सुरेश ने कहा कि इसके बाद मैंने लोकल पुलिस को यह शिकायत दी। सोमवार शाम करीब 5 बजे सुरेश ने कहा कि उसके पास लाखों रुपये लेकर 15 से 20 लोग आए थे। जिस समय उसके घर पैसे लाए गए, उस समय घर में काफी लोग भी उपस्थित थे।
विज्ञापन


वीडियो नंबर 1
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में सुरेश ने आरोप लगाया कि मास्टर उदय सिंह लोहान, उसका बेटा दीपक, साथ में संदीप था। दीपक नोटों से भरा हुआ थैला लिए हुए था। मेरे से इन लोगों की कई दिन से बात चल रही थी। कह रहे थे आएंगे-आएंगे। उन्होंने वोट मांगा। मैंने कहा वोट की कोई बात नहीं। उन लोगों ने थैला लिया हुआ था। मुझे खरीदने के लिए आए थे। मैंने सभी वार्ड वासियों के सामने थैला खाली कर दिया, जिसमें लाखों रुपये थे। कुछ पैसे दीपक वापस ले गया। पुलिस को सूचना दे दी, विजिलेंस को शिकायत दी। डीसी को लिखित शिकायत दे रखी है। मैं कई दिन से इस खरीद-फरोख्त को उजागर करना चाहता था। इन लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई चाहता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो नंबर 2
दूसरी वीडियो थाना नारनौंद के एसएचओ साधुराम की है, जिसमें वे कह रहे हैं कि मेरे पास फोन आया कि पार्षद एमसी के आवास पर विवाद हो रहा है। मैं पहुंचा तो वहां विवाद हो रहा था। एक कुर्सी पर रुपये रखे हुए थे। वहां सुरेश ने कहा कि यह पैसा मुझे खरीदने के लिए लाए ंहै। आप रुपये उठा लो। मैंने कहा कि पहले बताओ, किसके हैं, कितने हैं, तब उठाएंगे। पैसे कम हो ज्यादा हों। स्थिति स्पष्ट नहीं हो रही कि पैसे किसके हैं। हम कार्रवाई करने को तैयार हैं।

वीडियो नंबर तीन
दीपक लाहोन ने वीडियो में कहा कि मुझ पर लगाए गए सभी आरोप गलत हैं। इन पैसों से मेरा कोई संबंध नहीं। मुझे नहीं पता पैसा कहां से लाया गया है। सभी आरोप पूरी तरह से निराधार हैं।

वीडियो नंबर चार-पांच
यह वीडियो पार्षद पति सुरेश के घर की है। इसमें रुपयों को लेकर हंगामा हो रहा है। करीब 20 से 30 लोग आपस में हंगामा करते दिख रहे हैं। कुछ लोग कह रहे हैं कि रुपये किसके हैं। दो बुजुर्ग सुरेश से मारपीट भी कर रहे हैं। दूसरे लोगों से गला पकड़कर गुत्थमगुत्था हो रहे हैं। गाली- गलौज कर रहे हैं। वीडियो में उदय सिंह लोहान भी वीडियो में दिख रहे हैं। जो लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं।


पार्षद प्रतिनिधि की ओर से जो लिखित शिकायत दी गई है, उसमें कोई केस नहीं बनता। किसी का काम नहीं तो किसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करूं। बयान लेने भी गए थे। पार्षद ने किसी का नाम नहीं बताया।

-साधुराम, थाना प्रभारी, नारनौंद, हिसार


हमें दी गई शिकायत में किसी का नाम नहीं। इस मामले में हमने इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को पैसा कर दिया है। अब आयकर विभाग जांच करेगा कहां से पैैसा आया। पैसा किसका है। फिलहाल कोई केस दर्ज नहीं किया है।
-जोगिंद्र राठी, डीएसपी, नारनौंद।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed