फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   दसवीं कक्षा की छात्रा से छेड़छाड़, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज

दसवीं कक्षा की छात्रा से छेड़छाड़, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज

Sun, 03 Feb 2019 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 03 Feb 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
दसवीं कक्षा की छात्रा से छेड़छाड़, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज
नारनौंद। नारनौंद क्षेत्र में दसवीं कक्षा की नाबालिग छात्रा से दो युवकों द्वारा कई दिनों से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। शुक्रवार को छात्रा जब स्कूल जा रही थी तभी युवकों ने उसका हाथ पकड़कर उसके साथ छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। आखिरकर तंग होकर छात्रा ने परिजनों को सारी घटना के बारे में बताया तो छात्रा के परिजनों ने पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से फरार है। छात्रा का आरोप है कि वह पढ़ने के लिए स्कूल जाती है तो दो युवक उस पर फब्तियां कसते हैं और मोटरसाइकिल पर उसके आगे-पीछे रहकर पीछा करते हुए छेड़छाड़ करते हैं। काफी दिनों तक तो वह शर्म के मारे चुप रही और सब कुछ सहती रही। मगर शुक्रवार को जब वह स्कूल में जा रही थी तो दोनों युवकों ने मोटरसाइकिल पर छात्रा का पीछा करना शुरू कर दिया और उसके नजदीक आकर उसका हाथ पकड़ लिया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लग गए। जब उसने उनका विरोध किया तो उन्होंने पिस्तौल निकाल ली और उसे डराने-धमकाने लगे और उसे उठाकर ले जाने व जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गए। छात्रा ने उसके पीछे आ रही उसकी बहन को सारी घटना के बारे में बताया तो उन्होंने घर जाकर अपने परिजनों को जानकारी दी। शनिवार को युवती ने अपने परिजनों के साथ आकर नारनौंद पुलिस थाने में पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ शिकायत दी। पुलिस ने छात्रा की शिकायत के आधार पर आईपीसी की धारा 341, 323, 354ए, 354डी, 506, 34, 25-54-59ए, पोस्को एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल दोनों आरोपी फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed