{"_id":"59ee38cc4f1c1b6a678b749b","slug":"191508784332-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति ने अपने ही घर में लगाई आग, पत्नी ने पकड़वाया पुलिस को","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति ने अपने ही घर में लगाई आग, पत्नी ने पकड़वाया पुलिस को
Updated Tue, 24 Oct 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
गांव जुगलान में एक व्यक्ति ने शराब पीकर अपने ही घर में आग लगा दी। घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। इस मामले में आरोपी की पत्नी ने अपने पति के खिलाफ सदर थाने में केस दर्ज करवाया है। पुलिस ने पत्नी गीता की शिकायत पर उसके पति सुखबीर के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
महिला ने पुलिस को शिकायत दी कि उसका पति सुखबीर निजी बस का संचालक है। वह रविवार को शराब के नशे में था। घर में उसने लड़ाई-झगड़ा किया और फिर कमरे में कपड़ों में आग लगा दी। कपड़ों में आग लगने के बाद पूरे घर में आग फैल गई। देखते ही देखते पूरा घर का सामान जलकर राख हो गया। मामले की सूचना दमकल विभाग को भी दी गई। आसपास के लोगों ने घर में लगी आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। पूरा सामान जलने के बाद आग पर काबू पाया गया। महिला ने मामले की सूचना सदर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर जाकर मुआयना किया। इसके बाद पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने पति के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।