{"_id":"59e1131a4f1c1bc8678b5b93","slug":"191507922714-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों का आतंक, दिनदहाड़े छह घरों के ताले तोड़ लगाई सेंध","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरों का आतंक, दिनदहाड़े छह घरों के ताले तोड़ लगाई सेंध
Updated Sat, 14 Oct 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
शहर और आसपास के इलाके में चोरों ने वीरवार और शुक्रवार को कई जगह से लाखों के जेवर, सामान और नकदी चुरा ली। चोरों ने शुक्रवार को गांव आर्यनगर में दिनदहाड़े छह घरों में सेंध लगाई। इसके अलावा चोर वीरवार रात को न्यू मॉडल टाउन एक्सटेंशन में एक प्लॉट में खड़ी कार का शीशा तोड़कर मोबाइल का सामान चुरा ले गए।
आर्यनगर निवासी अजयपाल के परिजन शुक्रवार को दिन में 12 बजे मकान को ताला लगाकर खेत में गए थे। वे अपने खेत से लौटे तो मकान और कमरे की अलमारी का ताले टूटे देखकर उनके पैरों तले की जमीन खिसक गई। चेक करने पर अलमारी से गहने और कुछ अन्य सामान गायब मिला। इसके अलावा चोरों ने इसी अंदाज में गांव के ही रामकुमार के घर से गहने और 52 हजार रुपये चुरा लिए। उनका परिवार भी मकान को ताले लगाकर गया था।
आर्यनगर के बलराज का परिवार भी मकान को ताले लगाकर खेत में गया था। परिवार के सदस्य लौटे तो मकान के ताले टूटे मिले। परिजनों ने संदूक चेक की तो गहने गायब मिले। इसके अलावा गांव में रहने वाला बरवाला एरिया का किरायेदार निहाल सिंह कमरे को ताला लगाकर काम पर गया था। वह लौटा तो सोने की एक जोड़ी तबीजी और 7000 रुपये गायब मिले। निहाल सिंह ने बताया कि दो और परिवारों के सदस्य मकानों को ताला लगाकर बाहर गए थे। वे देर शाम लौटे तो दोनों मकानों में भी चोरी हुई मिली।
विज्ञापन
मॉडल टाउन में कार का शीशा तोड़ उड़ाया सामान
चोरों ने न्यू मॉडल टाउन एक्सटेंशन निवासी राजकुमार की कार का शीशा तोड़कर मोबाइल का सामान चुरा लिया। राजकुमार मोबाइल का सामान सप्लाई करते हैं। वह रात को कार में सामान लाए थे। उन्होंने कार मकान के पास प्लॉट में खड़ी की थी। वह शुक्रवार सुबह उठे तो कार का कंडक्टर साइड का पिछली खिड़की का शीशा टूटा मिला। अंदर से मोबाइल चार्जर, डाटा केबल, बैक कवर और अन्य सामान गायब था। सूचना मिलने पर पुलिस और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम ने मौके पर जाकर मुआयना किया। चोरीशुदा माल की कीमत 50 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने केस दर्ज किया है।
दीपेंद्र के काफिले में जेबतराश पकड़ा, दो को लगाया चूना
कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा का वीरवार को जीजेयू में कार्यक्रम था। उनका काफिला हांसी की तरफ से आया था। उनके स्वागत में पॉलीटेक्निक के आगे काफी लोग खड़े थे। वहां काफिले में शामिल सातरोड़ कलां के सोमबीर की जेब से चार हजार रुपये, एक मोबाइल फोन और खेड़ी जालब के श्रीपाल की जेब से 8000 रुपये उड़ा लिए। लोगों ने मौके से मोठ लुहारी के रमेश उर्फ काला को पकड़कर उसकी जमकर धुनाई की और उसे पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने केस दर्ज किया है।