{"_id":"5a4d31ba4f1c1bc20a8b657a","slug":"181515008442-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धौलिया ठेकेदार मर्डर प्रकरण का मुख्य आरोपी राधेश्याम गुर्जर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धौलिया ठेकेदार मर्डर प्रकरण का मुख्य आरोपी राधेश्याम गुर्जर गिरफ्तार
Updated Thu, 04 Jan 2018 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
पुलिस के स्पेशल स्टाफ की टीम ने जयसिंह उर्फ धौलिया गुर्जर की हत्या के मामले में मोरी गेट एरिया निवासी मुख्य आरोपी राधेश्याम गुर्जर को गिरफ्तार किया है। एसआई महेंद्र सिंह की टीम ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे असलाह बरामदगी कराने के लिए एक दिन के रिमांड पर भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार सिरसा रोड स्थित जीएलएफ कॉलोनी के ठेकेदार जयसिंह उर्फ धौलिया गुर्जर की 2 नवंबर की शाम को तेलियान पुल के शराब ठेके पर कुछ लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी और फरार हो गए थे। पुलिस ने राधेश्याम गुर्जर, कृष्ण, सुंदर, कृष्ण, अशोक उफ़ॱर शौकी और अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया था। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार को मुख्य आरोपी राधेश्याम को गिरफ्तार किया। उसने पूछताछ में बताया कि धौलिया और मेरा रुपये का लेन-देन का विवाद था। धौलिया ने घटना वाले दिन मेरे पीछे से अपने आदमियों के साथ आकर सेल्समैन को बाहर कर ठेके पर कब्जा कर लिया था। इस बात को लेकर धौलिया की मेरे साथ कहासुनी हो गई थी। जिस पर मैने शौकी, दीपक और अन्य ने अपने रिवॉल्वरों से धौलिया को तीन-चार गोलियां मारी थी जिससे उसकी मौत हो गई गई थी। पुलिस इस मामले में चार आरोपी पहले गिरफ्तार कर चुकी है।