फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   दो डॉक्टरों को कारण बताओ नोटिस बाकियों को चेतावनी देकर छोड़ा

दो डॉक्टरों को कारण बताओ नोटिस बाकियों को चेतावनी देकर छोड़ा

Tue, 27 Feb 2018 01:28 AM IST
Updated Tue, 27 Feb 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
दो डॉक्टरों को कारण बताओ नोटिस बाकियों को चेतावनी देकर छोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
सिविल अस्पताल में सीएमओ डॉ. जितेंद्र कादियान के निरीक्षण के दौरान गैर हाजिर मिले डॉक्टरों में से दो को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इसके अलावा 15 डॉक्टरों को चेतावनी देकर भविष्य में समय पर आने की बात कहकर छोड़ दिया है। सीएमओ ने 19 फरवरी को निरीक्षण किया था, तब 30 डॉक्टरों समेत 40 कर्मचारी सीट से नदारद मिले थे।
जानकारी के अनुसार सीएमओ डॉ. जितेंद्र कादियान ने स्वास्थ्य विभाग के एडिशनल चीफ सेक्रेट्री के निर्देश पर 19 फरवरी को सिविल अस्पताल का निरीक्षण किया था। सीएमओ ने सुबह 9:30 बजे से 10 बजे तक अस्पताल की सभी ओपीडी और इमरजेंसी का निरीक्षण किया था। हैरानी की बात यह थी कि सुबह के समय 46 में से 30 डॉक्टर सीटों से नदारद मिले थे। डॉक्टरों के अलावा 9 स्टाफ नर्स और एक चतुर्थ श्रेणी कर्मी भी मौजूद नहीं थे। सभी के नाम लिखकर पीएमओ को रिपोर्ट दी गई थी। पीएमओ डॉ. दयानंद ने जांच की। जांच रिपोर्ट में सामने आया कि सीटों से नदारद मिले डॉक्टरों में से दो काफी दिनों से लेट आ रहे हैं। इसके चलते दोनों डॉक्टरों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इसके अलावा समय पर न आने वाले 15 डॉक्टरों व कर्मचारियों को चेतावनी देकर समय पर आने की बात कही है।
विज्ञापन

समय पर न आने पर ओपीडी होती है प्रभावित
सिविल अस्पताल में सुबह नौ बजे मरीज उपचार के लिए आने शुरू हो जाते हैं। वे पर्ची बनवाकर डॉक्टरों के केबिन के बाहर खड़े हो जाते हैं। डॉक्टरों के समय पर न आने के कारण ओपीडी के बाहर भीड़ लग जाती है। सारा दिन वही नजारा देखने को मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

......
सीएमओ डॉ. कादियान ने बताया कि पीएमओ ने हमें मौखिक रूप से बताया है कि डॉक्टरों के सीटों से नदारद मिलने की जांच की है। कुछ डॉक्टर ऑपरेशन थियेटर और कैंप में थे तो कुछ की कोर्ट में एविडेंस थी। जांच में 17 डॉक्टर ही गैर हाजिर मिले हैं। दो को कारण बताओ नोटिस दिया है और 15 को चेतावनी देकर छोड़ा है। भविष्य में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

दो डॉक्टरों को कारण बताओ नोटिस, बाकियों को चेतावनी देकर छोड़ा
सीएमओ ने 19 फरवरी को सिविल अस्पताल का किया था निरीक्षण, 30 डॉक्टरों समेत 40 कर्मचारी सीट से मिले थे नदारद
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed