{"_id":"5973a6864f1c1b213c8b4637","slug":"171500751494-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सातरोड़ में रॉड और डंडों से हमला कर युवक की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सातरोड़ में रॉड और डंडों से हमला कर युवक की हत्या
Updated Sun, 23 Jul 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झगड़े में घायल युवक ने तोड़ा दम, 10 पर हत्या का केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
सातरोड़ में 30 वर्षीय युवक की गांव के ही कुछ लोगों ने डंडों और रॉड से हमला कर हत्या कर दी। दो गुटों में विवाद 20 जुलाई को हुआ था। विवाद में दोनों गुटों के लोग घायल हुए थे। घायल में एक पक्ष के रामनिवास ने उपचार के दौरान शनिवार को दम तोड़ दिया। उनके पक्ष के नरेश और विक्रम की हालात ठीक बताई जा रही है। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। रविवार सुबह शव का पोस्टमार्टम होगा।
रामनिवास के परिजनों ने बताया कि जौहरी के साथ उनकी मामूली कहासुनी हुई थी। आरोप है कि जौहरी 10-12 लोगों को साथ लेकर गली में आ गया। उन्होंने डंडों और रॉड से हमला कर दिया। इस दौरान रामनिवास का चचेरा भाई नरेश, भांजा विक्रम उसे बचाने आए तो उनके भी सिर फोड़ दिए। रामनिवास को सिर और शरीर के कई हिस्सों में गहरी चोटें आईं। घायलों को उपचार के लिए शहर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
सदर थाना पुलिस ने मामले में राममेहर की शिकायत पर जौहरी सहित 10 लोगों के खिलाफ हत्या, मारपीट सहित कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि मामले में उपचार के दौरान भी कुछ घायलों के बयान हुए थे।
विज्ञापन
भाई के साथ खेतीबाड़ी में बंटाता था हाथ
परिजनों ने बताया कि रामनिवास और राममेहर दो भाई थे। वह भाई और पिता के साथ खेतीबाड़ी में हाथ बंटाता था। रामनिवास शादीशुदा नहीं था। उनकी दूसरे पक्ष के साथ कोई पुरानी रंजिश नहीं थी।
रामनिवास दोस्त था मेरा, गलत हुआ : पार्षद मांडू
पार्षद राजपाल मांडू ने कहा कि रामनिवास मेरा अजीज दोस्त था। उसके साथ जो भी हुआ, गलत हुआ। गांव में फिलहाल शांति का माहौल है। शव का रविवार सुबह पोस्टमार्टम होगा।
वर्जन
मृतक के भाई राममेहर की शिकायत पर जौहरी सहित 10 लोगों के खिलाफ हत्या सहित कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश जारी है।
- देवेंद्र नैन, इंस्पेक्टर सदर थाना