{"_id":"5c783ff5bdec227368423261","slug":"161551384565-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा विभाग की खुली पोल, वार्षिक परीक्षा में ग्यारहवीं का अंग्रेजी का पेपर एक दिन पहले लीक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिक्षा विभाग की खुली पोल, वार्षिक परीक्षा में ग्यारहवीं का अंग्रेजी का पेपर एक दिन पहले लीक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वार्षिक परीक्षा में ग्यारहवीं कक्षा का अंग्रेजी का पेपर एक दिन पहले लीक
हिसार/बालसमंद। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षा के तमाम प्रबंधों, सतर्कता, एहतियात, गोपनीयता की पोल खुल गई। ग्यारहवीं कक्षा का शुक्रवार को होने वाला अंग्रेजी विषय का पेपर एक दिन पहले ही लीक हो गया। अंग्रेजी का यह पेपर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। कोड नंबर-401 वाला यह पेपर व्हाट्स एप पर वायरल है। हालांकि अभी तक पेपर की पुष्टि नहीं हो पाई है, लेकिन यह पेपर जिला शिक्षा अधिकारी को व्हाट्स एप किया गया है। पिछले वर्ष भी इसी प्रकार एग्जाम से पहले पेपर लीक हुए थे, लेकिन शिक्षा विभाग ने कोई सख्त कदम नहीं उठाया। वहीं अभिभावकों का कहना है कि ग्यारहवीं का पहला ही पेपर लीक है। अभी से अगर यह हाल है तो इसी सप्ताह से शुरू होने वाली बोर्ड की परीक्षा में क्या होगा।
पेपर के पैकेट पर लगी सील को परीक्षा शुरू होने के कुछ देर पहले भले ही खोले जाने की बात कही जाती है। मगर पेपर परीक्षा के एक दिन पहले ही बच्चों के हाथ लग जाते हैं। अब यह जांच का विषय है कि यह पेपर शिक्षा बोर्ड के मुख्यालय से लीक हुआ है या स्थानीय स्तर पर किसी अधिकारी या कर्मचारी ने गड़बड़ी की है।
16 पेज में दर्शाए गए हैं प्रश्न
पेपर पर कोड नंबर 401 लिखा होने के अलावा कक्षा 11वीं लिखा है। सीरीज में 11 एम-2019 लिखा हुआ है। यह पेपर ग्रुप एक, दो व तीन के लिए बताया गया है। 80 नंबर के इस पेपर में समय अवधि ढाई घंटे लिखी हुई है। पेपर के सभी प्रश्नों को वायरल किया गया है। पेपर में लिखे प्रश्न 16 पेजों में दर्शाए गए हैं। पेपर में प्रश्न नंबर एक की शुरुआत फ्यू एनिमल आर यूजफुल पैराग्राफ के साथ हो रही है।
विज्ञापन
वर्जन
हमने परीक्षाओं से संबंधित पेपरों के बंडल बीईओ कार्यालय में रखवाए हुए हैं। अब तो पेपरों की आगामी जिम्मेदारी उनकी है। पेपर लीक होने संबंधी मामला जानकारी में नहीं है।
- बलजीत सहरावत, जिला शिक्षा अधिकारी, हिसार।