{"_id":"5a5134164f1c1bd3178b5507","slug":"161515271190-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकी के पास दो भाइयों ने चाकू घोंपकर की युवक की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चौकी के पास दो भाइयों ने चाकू घोंपकर की युवक की हत्या
Updated Sun, 07 Jan 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
12 क्वार्टर एरिया की भगत सिंह कॉलोनी में प्रेम प्रसंग के चलते दो भाइयों ने 25 वर्षीय युवक की छाती में छुरी घोंपकर हत्या कर दी। दोनों भाइयों ने 12 क्वार्टर चौकी से 150 मीटर दूर हत्या को अंजाम दिया और शव वीटा बूथ के पास फेंक दिया। हथियार इतना तेजधार था कि छुरी युवक की छाती को फाड़कर दिल को चीरती हुई आरपार हो गई। आसपास के लोगों ने दोनों को काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया। वारदात के बाद दो युवक एक ऑटो में डालकर युवक को नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे। तब तक मुकेश की मौत हो चुकी थी। डॉक्टरों ने जाते ही उसे मृत घोषित कर दिया। हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। मृतक का शव डेड हाउस में रखवा दिया है। शव का रविवार सुबह पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। हत्यारोपियों के नाम सोनू और अजीत बताए गए हैं। पुलिस ने दोनों को राउंडअप भी किया है। हालांकि पुलिस दोनों की गिरफ्तारी से मना कर रही है।
प्रेम प्रसंग का बताया मामला
घटनास्थल के आसपास के लोगों का कहना है कि मुुकेश का प्रेम प्रसंग का मामला था। इसी मामले के विरोध में दोनों भाइयों ने उसे काफी समझाया, लेकिन वह नहीं माना। गुस्साए दोनों युवकों ने चाकू से मुकेश की छाती में वार कर दिए। बताया गया है कि चाकू मुकेश के दिल पर लगे, जिससे अधिक खून बह गया और उसकी मौत हो गई।
2016 में इसी स्थान पर काली ने की थी युवती की हत्या
अप्रैल 2016 में इसी एरिया में चौकी के नजदीक ही एक युवती का घर में घुसकर मर्डर किया गया था। मर्डर का आरोप बदमाश काली पर था। बाबूलाल नाम के व्यक्ति के घर में घुसकर उसने फायरिंग की थी। वारदात में बाबूलाल के घर में काम करने वाली युवती स्वीटी उर्फ सीटू को गोली लग गई थी। युवती की मौत हो गई। बाइक पर आए बदमाशों ने बाबूलाल के ऑफिस में भी फायरिंग की थी। बाबूलाल ने टेबल के नीचे बैठकर अपनी जान बचाई थी। यह एरिया भी वीटा बूथ के पास ही था। यह एरिया भी चौकी से 150 मीटर दूर था।
विज्ञापन
तेजधार हथियार से गोदकर 25 वर्षीय मुकेश की हत्या की गई है। पड़ोस के युवकों पर ही हमले का आरोप है। अभी पूछताछ की जा रही है। शव का सुबह पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पीड़ित की तरफ से अभी कोई शिकायत लेकर नहीं पहुंचा है। - ओमप्रकाश, एसएचओ सिटी थाना