फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   सेक्टर-14 में गैस लीक होने के कारण चाय बनाते सिलेंडर में भड़की आग, सामान स्वाहा

सेक्टर-14 में गैस लीक होने के कारण चाय बनाते सिलेंडर में भड़की आग, सामान स्वाहा

Thu, 04 Jan 2018 01:22 AM IST
Updated Thu, 04 Jan 2018 01:22 AM IST
विज्ञापन
सेक्टर-14 में गैस लीक होने के कारण चाय बनाते सिलेंडर में भड़की आग, सामान स्वाहा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
सेक्टर-14 की कोठी नंबर 2234 में बुधवार सुबह साढे़ आठ बजे दूसरी मंजिल पर रोडवेज कंडक्टर कृष्ण कुमार के घर रसोई में चाय बनाते समय सिलेंडर लीक होने से आग भड़क गई जिससे सामान, रसोई का दरवाजा व खिड़की जल गए। दमकल कर्मियों ने सूूचना मिलने पर आग पर काबू पाया। वरना सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा हो सकता था।
जानकारी के अनुसार रोडवेज विभाग के हिसार डिपो के कंडक्टर कृष्ण कुमार ड्यूटी पर जाने की तैयारी कर रहे थे। उनकी पत्नी रत्न कौर रसोई में गई और चाय बनाने के लिए चूल्हा जलाने लगी तो उससे गैस लीक हो गई। तिली जलाते ही चूल्हे की बजाय सिलेंडर के ऊपरी हिस्से ने आग पकड़ ली। एकदम आग पूरी रसोई में फैल गई।
विज्ञापन

कृष्ण, रतन कौर और रितू जान बचाने के लिए दूसरी मंजिल से नीचे दौड़े। कृष्ण कुमार ने इसकी सूचना फोन पर दमकल ऑफिस में दी। दमकल की गाड़ी में कर्मी कुछ देर बाद मौके पर पहुंच गए। फिर दमकल कर्मियों ने ऊपर जाकर पाइप के सहारे पानी की बौछार कर आग पर काबू पाया। आग बुझने से पहले टीवी, फ्रीज, आरओ, मिक्सी, कपड़े, दस किलो देसी घी, कपड़े और अन्य सामान जल गया। मकान मालिक कुलदीप शर्मा और पड़ोसियों ने कंडक्टर के परिवार की मदद की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टर-14 में गैस लीक से सिलेंडर में भड़की आग, सामान जला
दमकल गाड़ी ने पाया आग पर काबू, रोडवेज कंडक्टर के घर दूसरी मंजिल पर हुई घटना
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed