{"_id":"5cfc06dabdec2207680ed239","slug":"15600206915-hisar-news127","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत
रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2019 12:34 AM IST
विज्ञापन
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। अज्ञात वाहन द्वारा बाइक को टक्कर मारने से स्याहड़वा गांव निवासी 36 वर्षीय मुकेंद्र की मौत हो गई। मुकेंद्र के बड़े भाई अजीत ने बताया कि 28 मई की शाम करीब सात बजे वह बाइक पर सवार होकर हांसी से अपने गांव स्याहड़वा की ओर आ रहे थे। रास्ते में उमरा गांव में प्याऊ के पास किसी अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिस कारण बाइक सड़क के किनारे जा गिरी। मौके पर मौजूद राहगीरों ने घायल को निजी अस्पताल में दाखिल करवाया। वहां से चिकित्सकों द्वारा सूचना मिलने पर परिजन अस्पताल में पहुंचे। इलाज के दौरान शनिवार सुबह करीब आठ बजे मुकेंद्र ने दम तोड़ दिया। सदर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। भाई अजीत ने बताया कि मुकेंद्र की शादी को लगभग सात साल बीते थे। उसका एक बेटा और एक बेटी हैं। वह खेती का काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।