फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   नहर में गिरी असंतुलित कार, कांस्टेबल कृष्ण और चचेरे भाई की मौत

नहर में गिरी असंतुलित कार, कांस्टेबल कृष्ण और चचेरे भाई की मौत

Wed, 21 Feb 2018 01:36 AM IST
Updated Wed, 21 Feb 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
नहर में गिरी असंतुलित कार, कांस्टेबल कृष्ण और चचेरे भाई की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
स्याहडवा गांव के पास सोमवार आधी रात को एक इंडिगो कार असंतुलित होकर बीएनसी माइनर में जा गिरी। इस हादसे में भिवानी के गांव दरियापुर के कांस्टेबल 28 वर्षीय संदीप कुमार और उसके चचेरे भाई 21 वर्षीय विनोद कुमार की डूबने से मौत हो गई। कार में सवार दो लोगों ने शीशा तोड़कर अपनी जान बचाई। सदर थाना पुलिस ने इस संबंध में इत्तेफाकिया कार्रवाई की है। विनोद का शव नहर में बहने के कारण करीब ढाई किलोमीटर दूर मिला।
जानकारी के अनुसार हिसार में पुलिस कंट्रोल रूम में तैनात कांस्टेबल संदीप कुमार सोमवार को अपने गांव दरियापुर गया हुआ था। संदीप, उसका चचेरा भाई विनोद, नवीन और पड़ोसी सोनू सोमवार रात करीब 11 बजे कार लेकर हिसार में एक शादी में शरीक होने जा रहे थे। वे साढे़ ग्यारह बजे स्याहडवा के पास बीएनसी माइनर के किनारे-किनारे सड़क से जा रहे थे। कार विनोद चला रहा था। पुल के पास अचानक कार असंतुलित होकर नहर में जा गिरी जिससे संदीप और उसके चचेरे भाई विनोद की डूबने से मौत हो गई। संदीप कार में फंस गया जबकि विनोद से खिड़की देर में खुल पाई जिससे उसने दम तोड़ दिया। संदीप शादीशुदा था और एक बच्ची का पिता था। जबकि विनोद अविवाहित था और वह बीएससी के बाद कंपीटिशन इग्जाम की तैयारी कर रहा था।
विज्ञापन

नवीन और सोनू ने डिक्की पर बैठ बचाई जान
मृतकों का चचेरा भाई नवीन और उनका दोस्त सोनू कार का पिछला शीशा तोड़कर बाहर निकलने में कामयाब रहे। पानी के बहाव में कार कुछ दूर बहकर नहर की पटरी के साथ खड़ी हो गई। कार में पानी भर गया था और कार का पिछला हिस्सा ऊपर उठ गया। नवीन और सोनू उसी हिस्से पर बैठ गए और मदद के लिए चिल्लाए। लेकिन देर रात होने के कारण कोई मौके पर नहीं पहुंच सका। कुछ देर बाद स्याहडवा गांव के कुछ लोग एक गाड़ी में शादी से लौट रहे थे। वाहन की लाइट नहर में पड़ी तो कार के पिछले हिस्से पर नवीन व सोनू बैठे दिखाई दिए। उसके बाद उन्होंने दोनों को नहर से बाहर निकाला। इस बारे में वजीर ने परिजनों को सूचना दी। मंगाली चौकी पुलिस भी सूचना पाकर मौके पर पहुंची और कार सवार लोगों व वाहन को बाहर निकालने की प्रक्रिया शुरू की। कांस्टेबल का शव देर रात मिल गया और विनोद का शव मंगलवार को घटनास्थल से करीब ढाई किलोमीटर दूर मिला। दोनों मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम मंगलवार को सिविल अस्पताल में किया गया। मंगाली चौकी इंचार्ज पवन कुमार ने बताया कि इस संबंध में इत्तेफाकिया कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

.......................
दो बहनों का इकलौता भाई था विनोद
ग्रामीणों ने बताया कि विनोद दो बहनों का इकलौता भाई था। उसकी दो बहनें हैं। एक उससे बड़ी और दूसरी छोटी। संदीप शादीशुदा था और उसकी एक नन्हीं बच्ची है। इस हादसे को लेकर दरियापुर में मंगलवार को गमगीन माहौल रहा। नवीन गवर्नमेंट कॉलेज में बीएससी सेकेंड ईयर में पढ़ रहा है। सोनू उनका दोस्त है।

नहर में गिरी असंतुलित कार, कांस्टेबल कृष्ण और चचेरे भाई की मौत
दो लोगों ने शीशा तोड़कर बचाई जान, स्याहडवा के पास हुआ हादसा
भिवानी के गांव दरियापुर के हैं दोनों मृतक, ढाई किलोमीटर दूर मिला विनोद का शव
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed