फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   फ्यूचर मेकर के प्रमोटर्स के दावे फेल, सोमवार को भी नहीं खुला कंपनी का शटर

फ्यूचर मेकर के प्रमोटर्स के दावे फेल, सोमवार को भी नहीं खुला कंपनी का शटर

Tue, 11 Sep 2018 12:48 AM IST
Updated Tue, 11 Sep 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
फ्यूचर मेकर के प्रमोटर्स के दावे फेल, सोमवार को भी नहीं खुला कंपनी का शटर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। फ्यूचर मेकर कंपनी का रेड स्क्वेयर मार्केट स्थित हेड ऑफिस का शटर चौथे दिन भी डाउन रहा। कंपनी से जुड़े लोगों ने सोमवार को ऑफिस खुलने के बड़े-बड़े दावे किए थे। पहले दोपहर साढ़े 12 बजे तक ऑफिस खोलने का दावा किया गया तो फिर शाम 4 बजे का समय दे दिया गया। जब 6 बजे तक भी ऑफिस नहीं खुला तो हेड ऑफिस के बाहर जमा लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी और प्रदर्शन करके अपने गुस्से का इजहार किया। कुछ लोगों ने मदर रसोई में बैैठ कर आगे के संघर्ष के लिए रणनीति भी तैयार की।


हैदराबाद से लेकर महाराष्ट्र तक से पहुंचे लोग
सोमवार को कंपनी के हेड ऑफिस के बाहर राजस्थान, महाराष्ट्र, उतर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पंजाब, बिहार व हैदराबाद तक के लोगों की भीड़ लग गई। इन सभी लोगों की निगाह कंपनी के दरवाजे की ओर थी कि आखिर कब पुलिस शटर को ऊपर करे। कुछ लोगों ने एक-दूसरे को ढांढस बंधाने का भी काम किया। अन्य निवेशकों तक संदेश पहुंचाने के लिए कंपनी कार्यालय के बाहर लोगों ने राधेश्याम और बंसीलाल जिंदाबाद के नारे लगाते हुए लड्डू भी बांटे। एक महिला प्रमोटर सुदेश कुमारी ने लोगों को संबोधित भी किया। कुछ समय के बाद ही प्रमोटर्स ने नारेबाजी व प्रदर्शन समाप्त कर दिया। उधर कंपनी के सील्ड ऑफिस के बाहर पुलिसकर्मी तैनात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed