फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   जाट समेत गैरजाटों के खिलाफ दर्ज मामले वापस नहीं होने पर पूरे प्रदेश में शुरू करेंगे आंदोलन-सांगवान

जाट समेत गैरजाटों के खिलाफ दर्ज मामले वापस नहीं होने पर पूरे प्रदेश में शुरू करेंगे आंदोलन-सांगवान

Thu, 08 Mar 2018 01:40 AM IST
Updated Thu, 08 Mar 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
जाट समेत गैरजाटों के खिलाफ दर्ज मामले वापस नहीं होने पर पूरे प्रदेश में शुरू करेंगे आंदोलन-सांगवान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिवानी मंडी (हिसार)।
जेल में बंद जाटों और गैरजाटों को रिहा कर उनके खिलाफ हिंसा के दौरान दर्ज किए गए केस सरकार वापस ले व जाट समाज को तुरंत प्रभाव से आरक्षण का लाभ दे। सरकार ने इन मांगों पर गंभीरतापूर्वक विचार नहीं किया तो जाट आंदोलन को पूरे प्रदेश में शुरू कर सरकार को मांगे मनवाने के लिए मजबूर किया जाएगा। जब तक मांगे नहीं मानी जाएंगी सिवानी में जाट समाज का यह धरना दिन-रात अनिश्चितकालीन समय के लिए जारी रहेगा। यह बात जाट आरक्षण संघर्ष समिति के प्रदेशाध्यक्ष हवा सिंह सांगवान ने बुधवार को हिसार-सिवानी बाईपास पर जाट समाज की तरफ से शुरू किए धरने को संबोधित करते हुए कही।
धरने के दौरान जाट समाज के लोगों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर अपने रोष का इजहार किया। धरने को संबोधित करते हुए हवा सिंह सांगवान ने कहा कि आरक्षण हमारा अधिकार है और इसे समाज के लोग हासिल करके ही दम लेगा। हमारे समाज ने आरक्षण के लिए ना केवल लंबी लड़ाई लड़ी है बल्कि शहीद होकर कुर्बानी भी दी है और इसे जाया नहीं जाने दिया जाएगा।
विज्ञापन

सांगवान ने कहा कि सरकार से कई बार बातचीत हो चुकी है और हर बार निराशा हाथ लगती है। इस बार निर्णय लिया है कि बातचीत के लिए न तो सीएम के पास जाएंगे और न किसी अधिकारी के साथ बैठक करेंगे। जब तक सरकार दर्ज मुकदमों को वापस लेने की लिस्ट समिति को नहीं देती और आरक्षण नहीं मिल जाता। तब तक धरना दिन-रात जारी रहेगा। उन्होंने धरनारत लोगों से शांतिपूर्वक ढंग से आंदोलन की अपील करते हुए कहा कि जाट समाज किसी भी प्रकार की हिंसा में यकीन नहीं रखता और अपने धरनों पर भी हमें कानून व्यवस्था को बनाए रखना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्रकारों से बातचीत के दौरान हवा सिंह सांगवान ने कहा कि हम अपनी दो सूत्रीय मांगों को लेकर कायम है और इसे सरकार पूरा नहीं करती है तो समाज सरकार के खिलाफ शांतिपूर्वक ढंग से विरोध दर्ज करवाएंगे। पत्रकारों से बातचीत के दौरान सांगवान ने यशपाल मलिक पर भी जमकर हमले बोले। उन्हें सरकारी एजेंट बताते हुए कहा कि यशपाल मलिक ना केवल डरपोक है। बल्कि समाज के लिए कभी भी कोई आंदोलन नहीं चला सकता। उन्होंने कहा कि सरकार के आदेश पर ही उसने जींद में अमित शाह की रैली का विरोध करने का ड्रामा किया था और सरकार के इशारे पर ही इस ड्रामे को बंद कर दिया। आज तक यशपाल मलिक ने हरियाणा में कहीं भी आंदोलन नहीं किया और ना ही वह इसके पक्ष में है।
सांगवान ने कहा कि सरकार ने अभी तक समाज के किसी एक भी व्यक्ति के खिलाफ दर्ज हुए मामले को वापस नहीं लिया है। उन्होंने कहा कि लिस्ट हाथ में थमा देने और आरक्षण पर ठोस कार्रवाई के बाद सिवानी के इस धरने को उठाया जाएगा साथ ही पूरे हरियाणा में जाट आंदोलन को जोर-शोर से खड़ा किया जाएगा।

सांसद सैनी व मलिक पर हो मामला दर्ज-दहिया
संघर्ष समिति के कनवीनर भरत सिंह बैनीवाल ने कहा कि हरियाणा को हिंसा की आग में डालने वाले सांसद राजकुमार सैनी और स्वयंभू नेता यशपाल मलिक के खिलाफ सरकार देशद्रोह का मामला दर्ज करे। हरियाणा के जाट एक है और वह अब किसी के बहकावे में नहीं आएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार जाटों को गुमराह करना बंद कर दे।

इस मौके पर एडवोकेट सत्यजीत पिलानिया, प्रताप सिंह कस्वां, दलजीत पंघाल, बबल बिधवानिया, एडवोकेट राजीव श्योराण, महेश श्योराण, बालाराम फौजी, भरत सिंह बैनीवाल, प्रीतम सिंह, बालाराम फौजी सहित कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed