{"_id":"5b5244764f1c1b4c748b639d","slug":"101532118134-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"3 दिन पहले मायके के लिए गई दो बच्चों की मां का नहीं लगा कोई सुराग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
3 दिन पहले मायके के लिए गई दो बच्चों की मां का नहीं लगा कोई सुराग
Updated Sat, 21 Jul 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
सिवानी मंडी। उपमंडल के गांव चनाना से 13 दिन पहले लापता हुई दो बच्चों की मां का अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। महिला के पति के मुताबिक उसकी पत्नी घर से अपने मायके और गांव बाड्या स्थित दादी गोरी मंदिर में धोक मारने के लिए बोल कर गई थी लेकिन दोनों ही जगह वह नहीं पहुंची। वीरवार की वह अपनी पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट लेकर थाने पहुंचा जहां पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
महिला के पति सुखबीर के मुताबिक उसकी पत्नी मुनीम देवी 7 जुलाई को गांव बाड्या में दादी गोरी के मंदिर में धोक मारने के बाद राजस्थान के राजगढ़ तहसील के एक गांव में अपने मायके जाने की बात बोलकर घर से गई थी। सुखबीर ने बताया कि उस दिन शाम को उसने जब पत्नी के बारे में पता किया तो वह ना तो बाड्या पहुंची और ना ही अपने मायके। इसके अलावा उसने अपने स्तर पर भी कई जगह पत्नी की तलाश की लेकिन उसके बारे में काई सुराग हाथ नहीं लगा। अंत में वीरवार को वह थाने पहुंचा और अपनी शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।