{"_id":"5a21ac5b4f1c1b7a548c08ca","slug":"101512156251-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शटर तोड़कर ज्वेलर्स की दुकान से सोना , 52 हजार की नकदी चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शटर तोड़कर ज्वेलर्स की दुकान से सोना , 52 हजार की नकदी चोरी
Updated Sat, 02 Dec 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
शहर में चोरों ने ऋषि नगर में धोबी घाट के पास विधि ज्वेलर्स और कैमरी रोड की अमरदीप कॉलोनी के निरंजन के मकान को निशाना बनाया है। चोर दोनों मामलों में 64 हजार से ज्यादा की नकदी, जेवर और सामान ले उड़े। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
सरसाना निवासी अनूप सोनी धोबी घाट के पास विधि ज्वेलर्स के नाम से दुकान चलाते हैं। उन्होंने बताया कि वह वीरवार रात 8:30 बजे दुकान बढ़ाकर गांव सरसाना चले गए थे। उनके बड़े भाई ईश्वर हरियाणा रोडवेज डिपो हिसार में चालक है। वह ऋषि नगर में रहते हैं। ईश्वर को तड़के सवा चार बजे बस अड्डे से बस लेकर रवाना होना था। वह ड्यूटी के लिए बस अड्डे जा रहे थे। रास्ते में उनकी नजर दुकान के शटर पर पड़ी। शटर उखड़ा हुआ था। उन्होंने फोन पर तुरंत इसकी सूचना उसे दी। उसके बाद वह पहुंचे और मामला की सूचना बस अड्डा चौकी पुलिस को दी। संचालक ने बताया कि चोर शटर उखाड़कर शोकेस से 50 ग्राम सोने के जेवर और 52 हजार की नकदी चुरा ले गए। पुलिस और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट ने मौके पर पहुंचकर जांच की। दुकान में सीसीटीवी नहीं लगा होने के कारण कोई फुटेज नहीं मिल सकी। कुछ दुकान छोड़कर एक दुकान के बाहर सीसीटीवी लगा है। इसमें चोरों की करतूत कैद नहीं हो पाई।
वारदात नं. 2
इसके अलावा कैमरी रोड की अमरदीप कॉलोनी निवासी निरंजन के मकान से एक महिला ने साथियों के साथ मिलकर नकदी और सामान चुरा लिया। निरंजन ने पुलिस को दी शिकायत में यह आरोप लगाया है। उनका कहना है कि वे पंडिताई करते हैं। जब वह बाहर से घर पहुंचे तो दरवाजा टूटा मिला और एक संदूक गायब थी। उन्होंने बताया कि संदूक में 12 हजार रुपये, आधार कार्ड और राशन कार्ड थे। निरंजन ने इस बारे में पुलिस को शिकायत दी है।
विज्ञापन
वारदात नं. तीन
जिंदल चौक पर बैग से उड़ाई नकदी
जिंदल चौक के पास सेक्टर-13 निवासी मुकेश कुमार के बैग से चोरों ने 6500 रुपये, जेवर और अन्य सामान चुरा लिया। मुकेश कुमार ने बताया कि शाम चार बजे वह किसी काम से जिंदल चौक की तरफ गए थे। वहां एक व्यक्ति बच्चे के साथ उसके पास खड़ा था। इसी बीच बातों मेें उलझाकर बैग से नकदी और जेवर चुरा लिए गए। सिविल लाइन पुलिस ने केस दर्ज किया है।