फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Couple trapped old man in honeytrap, grabbed Rs 20 lakh

Hisar News: बुजुर्ग को हनीट्रैप में फंसा दंपती ने हड़पे 20 लाख रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jun 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Couple trapped old man in honeytrap, grabbed Rs 20 lakh
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हिसार। शहर की एक कॉलोनी में रहने वाले 71 वर्षीय बुजुर्ग को हनीट्रैप में फंसा कर किरायेदार दंपती ने 20 लाख रुपये हड़प लिए। इतना ही नहीं किरायेदार ने बुजुर्ग के साथ गलत काम भी किया। आरोपियों ने बुजुर्ग का अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी। पुलिस ने खरकड़ा निवासी राजबीर और उसकी पत्नी रीना के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
पुलिस को दी गई शिकायत में बुजुर्ग ने बताया कि वह मकान में पत्नी के साथ अकेला रहता है। करीब 5 साल पहले खरकड़ा निवासी राजबीर को मकान में किरायेदार रखा था। पहली मंजिल पर एक महिला अपने परिवार के साथ किराये पर रहती थी, लेकिन दोनों किरायदारों में अनबन होने के चलते नवंबर 2021 को कमरे खाली करवा दिया था। जनवरी 2022 को राजबीर का फोन आया और कहा कि कमरा किराये पर चाहिए, इस बार कोई झगड़ा नहीं करेंगे। राजबीर और उसका परिवार पहली मंजिल पर रहने लगे। जब उसकी पत्नी बच्चों के पास चली जाती तो राजबीर की पत्नी रीना उसे पास बातचीत के लिए आ जाती थी। 17 अप्रैल 2023 को हमारे घर महमान आए हुए थे। उनके लिए खाने पीने का सामान लेकर आए। अगले दिन राजबीर के घर खाने पीने का सामान देने के लिए चला गया। उस समय रानी घर पर अकेली थी। उसने कहा कि 15 मिनट के बाद आना मुझे कोई काम है। जब 20 मिनट के बाद उसके कमरे में गया तो उसने अपनी बाहें बुजुर्ग पर डाली और अश्लील हरकतें करने लगी। इसी दौरान उसके पति ने वीडियो बना लिया।
विज्ञापन

राजबीर ने किया बुजुर्ग के साथ गलत काम
पुलिस को दिए गए बयान में बुजुर्ग का कहना है कि 25 अप्रैल को राजबीर ने वीडियो दिखाकर मारपीट की और गलत काम किया। उसने कहा कि अगर किसी को कुछ बताया तो वीडियो वायरल कर दूंगा। इस बारे में जब बुजुर्ग की पत्नी ने आरोपी से बात की तो 20 लाख रुपये मांगे। 14 मई को 20 लाख रुपये राजबीर को दे दिए। आरोपी ने इसके बाद फिर ब्लेकमेल कर और रुपये मागे। इसके बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुजुर्ग की शिकायत पर राजबीर और उसकी पत्नी रीना के खिलाफ केस दर्ज किया है। जल्द दोनों को पकड़ लिया जाएगा। - एएसआई सिंकदर, अर्बन एस्टेट पुलिस चौकी प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed