फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Corporator said - Now no notice on putting cow dung in sewer line, file direct FIR

Hisar News: निगमायुक्त बोले- सीवर लाइन में गोबर डालने पर अब नोटिस नहीं, सीधी एफआईआर दर्ज करें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 May 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Corporator said - Now no notice on putting cow dung in sewer line, file direct FIR
हिसार। नगर निगम में शुक्रवार को वार्ड 1 से 10 और 11 से 20 की सब कमेटियों की बैठक आयोजित की गई। मेयर की अनुपस्थिति में सीनियर डिप्टी मेयर अनिल सैनी ने बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सीवर में गोबर डालने वालों के खिलाफ डैमेज प्रॉपर्टी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज करवाने के आदेश दिए गए।
विज्ञापन

वहीं नगर निगम व जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को मिलगेट रोड पर सीवर लाइन पर बनीं दुकानों के मालिकों को नोटिस दिए जाएंगे। इसके अलावा ऋषि नगर श्मशान घाट रोड पर धंसी लाइन की मरम्मत के लिए लगाए गए टेंडर की अगले सप्ताह वित्तीय बोली खोली जाएगी। इसके तहत लाइन का 75 मीटर का हिस्सा बदला जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि इससे पहले 26 अप्रैल को वार्ड 1 से 10 की सीवर व पेयजल सब कमेटी की बैठक हुई थी। बैठक में पार्षदों ने अपने वार्डों के एजेंडे रखे थे, जिन पर कार्रवाई करने का अधिकारियों ने आश्वासन दिया था। शुक्रवार को हुई बैठक में इन एजेंडों पर की गई कार्रवाई की समीक्षा की गई। बैठक करीब 2 घंटे तक चली।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनस्वास्थ्य विभाग ने पहले सीवर, फिर बरसाती नाला कर दिया ब्लॉक
वार्ड 7 में कप्तान स्कूल रोड पर सीवर ओवरफ्लो की समस्या पर जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बरसाती नाले की सफाई के लिए टेंडर अलॉटमेंट की प्रक्रिया चल रही है। अगले सप्ताह मंगलवार तक टेंडर अलॉट हो जाएगा। पार्षद मनोहर लाल ने कहा कि साढ़े 4 साल से वह हर हाउस की बैठक में यह मामला उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस बरसाती नाले की कितनी बार सफाई की गई, डिटेल दी जाए। 15 दिनों से रोज रोड पर सीवर ओवरफ्लो हो रहे हैं। इस रोड से 40 हजार की आबादी का आना जाना है और यहां करीब 250 दुकानें हैं।
एक्सईएन बलविंद्र नैन ने कहा कि हमें 100 बाय 100 की जगह दे दीजिए। पंपिंग स्टेशन से इस समस्या का समाधान हो जाएगा। इसका एस्टीमेट भी तैयार है। सिर्फ जगह चाहिए। पार्षद बोले कि पहले सीवर व फिर बरसाती नाला ब्लॉक कर दिया। अब क्या गारंटी है कि पंपिंग स्टेशन से इस समस्या का समाधान हो जाएगा।

अधिकारी बोले-श्मशान घाट रोड पर धंसी लाइन
जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी बोले कि वार्ड 1 से वार्ड 9 तक जानी वाली सीवर लाइन श्मशान घाट रोड पर धंस गई है। वहीं डेयरियों का गोबर डालने के कारण कप्तान स्कूल रोड पर सीवर ब्लॉकेज की समस्या पैदा हुई है। डेयरियों को हम नोटिस दे रहे हैं। निगमायुक्त ने कहा कि सिर्फ नोटिस न दो, बल्कि सख्त कार्रवाई करो। एक्सईएन नैन ने कहा कि कोई एक्ट नहीं है। निगमायुक्त ने कहा कि डैमेज प्रॉपर्टी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज करवाओ। यह एक्ट सभी पर लागू होता है।

सीवर लाइन पर बनीं दुकानें
पार्षद मनोहर लाल ने कहा कि मिल गेट रोड पर सीवर लाइन पर बनीं आधा दर्जन से दुकानें हैं, जिनके कारण लाइन की सफाई नहीं हो रही है। इस कारण यह समस्या आ रही है। पार्षद उमेद खन्ना ने कहा कि 4 साल में आज ये विभाग को यह पता चला कि सीवर लाइन पर ये दुकानें ठीक बनी हैं या नहीं। निगमायुक्त ने कहा कि 10 दिन में इन दुकानों को तोड़ो। मगर तब कोई पार्षद इनके लिए सिफारिश नहीं करेगा। एसडीओ जसबीर सिंह ने कहा कि वक्फ बोर्ड उनसे कहा रहा है कि यह उनकी जमीन है। निगमायुक्त ने कहा कि वक्फ बोर्ड को बुला लो। उमेद खन्ना ने कहा कि इन दुकानों के नक्शे निगम में पास हैं। निगमायुक्त ने कहा कि कैंसिल कर देंगे। उन्होंने कहा कि निगम दुकानदारों को नोटिस दे कि पास नक्शा सहित अन्य दस्तावेज दिखाएं और जनस्वास्थ्य विभाग नोटिस दे कि दुकानदारों ने सीवर लाइन पर कब्जा किया हुआ है।

श्मशान घाट रोड पर धंसी लाइन का काम शुरू होने में लगेगा एक माह का समय
ऋषि नगर में श्मशान घाट रोड पर धंसी सीवर लाइन पर जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने 1200 मीटर लाइन का एस्टीमेट बनाकर भेजा था, लेकिन 75 मीटर का ही मंंजूर किया गया। तीन एजेंसियों ने टेंडर के लिए आवेदन किया है। अगले सप्ताह मंगलवार को वित्तीय बोली खोली जाएगी। हालांकि काम अलॉट होने व शुरू होने में कम से कम 1 माह का समय लग जाएगा। पार्षद अनिल जैन ने कहा कि जब तक काम शुरू नहीं होता तब तक ओवरफ्लो की समस्या का समाधान किया जाए। इस पर अधिकारी बोले कि उन्होंने बिजली कनेक्शन के लिए बिजली निगम ने बजट मांगा था, लेकिन मुख्यालय से बजट नहीं मिला। निगमायुक्त ने कहा कि नगर निगम व जनस्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन और पार्षद इसे मिलकर देखेंगे।

बैठक में अधिकारियों ने एजेंडाें के ये दिए जवाब
- वार्ड 5 से 9 में जीटी की सफाई का काम शुरू हो गया है। वार्ड 1 से 4 का टेंडर दूसरी बार लगाया जाएगा।
- बरसाती नालों की सफाई को लेकर लगाए गए पहले टेंडर में कोई एजेंसी नहीं आई। अब दूसरी बार टेंडर लगाया है, जो 23 मई को खुलेगा।
- एचएसवीपी के अधीन वाले सेक्टरों में बरसाती नालों की सफाई पर एक्सईएन पवन वर्मा ने कहा कि डीएनआईटी मंजूर हो गई है। अब टेंडर लगाएंगे। नालों की सफाई का 2 लाख रुपये का एस्टीमेट है।
- नगर सुधार मंडल के अधीन आने वाले बरसाती नालों के लिए टेंडर दोबारा लगाया गया है।
- मैनहोल का लेवल ठीक करने को लेकर अधिकारियों ने कहा कि छोटे-छोटे कार्यों के लिए तैयार किए गए 432 लाख रुपये के एस्टीमेट में इसे भी शामिल किया गया है। यह एस्टीमेट मुख्यालय में 6 माह से अटका पड़ा है।

- घटिया क्वालिटी की जीटी की जांच करवाने के मामले में जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी बोले कि कौन से वार्ड की जांच करवाए। इस पर पार्षद बोले कि किसी भी वार्ड की करवा लो।
- वर्ष 2022-23 में जनस्वास्य विभाग के पास सीवर व बरसाती नालों की वार्षिक मरम्मत के लिए 2.21 करोड़ रुपये का बजट आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed