फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Contaminated drinking water is being supplied in ward 7, people are troubled

Hisar News: वार्ड 7 में हो रही दूषित पेयजल की आपूर्ति, लोग परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
Contaminated drinking water is being supplied in ward 7, people are troubled
वार्ड संख्या 7 के घरों में आ रहा गंदा पानी।
सिवानी मंडी। शहर के वार्ड संख्या-7 में जैन भवन के पास में पिछले 2 महीने से गंदे व बदबूदार पानी की सप्लाई हो रही है, जिस कारण वार्ड वासियों में रोष है। वार्डवासियों ने इस मामले की शिकायत जनप्रतिनिधियों व जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से भी की। मगर आज तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

वार्डवासी पवन गट्टानी, जगदीश, दिनेश गोयल, नरेश गर्ग, अनूप झुंपा ने बताया कि पानी की सप्लाई एक दिन छोड़कर आती है। शुरुआत में बदबूदार पानी करीब 15 मिनट निकालने में लग जाता है। सिर्फ 30 मिनट पानी की सप्लाई दी जाती है। उस दौरान 15 मिनट गंदा पानी चलता है और साफ होने तक 15 मिनट बचते हैं, जिसमें पानी की पूर्ति भी नहीं हो पाती। इसके अलावा कई बार पानी इतना बदबूदार आता है कि उसे पीना तो दूर उससे नहाया भी नहीं जा सकता। मजबूरी में बर्तन और कपड़े धोने के लिए इसी पानी का प्रयोग करना पड़ता है। गंदे पानी की वजह से जल जनित बीमारियों का भी खतरा है। लोगों ने अपील करते हुए कहा है कि अधिकारी जल्द उनकी समस्या का समाधान करवाए।
विज्ञापन


------------------------------------------- गंदे पानी की समस्या का मामला उनके संज्ञान में आया है। कर्मचारियों को मौके पर भेज कर मुआयना कराया जाएगा। जहां कहीं भी समस्या मिलेगी, उसका जल्द से जल्द समाधान करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राजकुमार मित्तल, जेई, जनस्वास्थ्य विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed