फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Consumers connected to industrial LT will not have to make rounds to get transformers installed

Hisar News: प्रोटोकॉल तोड़कर रणबीर गंगवा को जिलाध्यक्ष बनाया था

Fri, 20 Dec 2024 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Fri, 20 Dec 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Consumers connected to industrial LT will not have to make rounds to get transformers installed
चौधरी ओमप्रकाश चौटाला के साथ विमर्श करते मंत्री रणबीर गंगवा। 
हिसार। पीडब्ल्यूडी मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि मुझे राजनीति की मुख्य धारा में लाने वाले ही चौधरी ओमप्रकाश चौटाला थे। वर्ष 2000 में जिला परिषद का सदस्य चुनकर आया तो गांव डाटा गोशाला में इनेलो पार्टी में शामिल किया था। इसके बाद जब दोबारा जिला परिषद का सदस्य बना तो कांग्रेस की सरकार होते हुए भी उन्होंने मुझे वाइस चेयरमैन बनवाया। प्रोटोकॉल तोड़कर मुझे जिलाध्यक्ष बनाया था।
विज्ञापन

अमर उजाला से बातचीत में पीडब्ल्यूडी मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि मैंने पंच से राजनीति शुरू की। जिला परिषद का सदस्य चुना गया, तब किसी राजनीतिक दल में नहीं था। मेरी पहली पार्टी इंडियन नेशनल लोकदल थी। इनेलो में शामिल होने के बाद चौधरी ओमप्रकाश चौटाला ने मुझे हमेशा सम्मान दिया। पहले इनेलो बैकवर्ड सेल का अध्यक्ष बनाया। इसके बाद 2008 में इनेलो का जिलाध्यक्ष बनाया। मेरे लिए इनेलो जिला अध्यक्ष की नियुक्ति के लिए एमएलए, पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक होने के प्रोटोकॉल को तोड़ा था।
विज्ञापन

वर्ष 2009 में पूछा बेटा कहां से चुनाव लड़ोगे। उन्होंने नलवा से मुझे टिकट देकर उतारा। जब रिजल्ट आया तो मैं हार गया, उसी दिन चौधरी ओमप्रकाश चौटाला का फोन आया। उन्होंने कहा बेटा चिंता मत कर छह महीने की बात है। मुझे पता नहीं उन्हाेंने ऐसा क्यों कहा था। छह महीने बाद जब राज्यसभा चुनाव आया, तो उन्होंने मुझे राज्यसभा में भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद 2014 के चुनाव से दो साल पहले ही कह दिया था कि रणबीर तुम नलवा से मेहनत करो आपको फिर वहीं से लड़ना है। वर्ष 2014 में पहली बार इनेलो की टिकट पर ही विधायक बना। चौधरी ओमप्रकाश चौटाला से प्रेरित होकर उनकी तरह से ही अपने क्षेत्र के लोगों के दुख-सुख में खड़ा होने का प्रयास करता रहता हूं।
चौधरी ओमप्रकाश चौटाला कार्यकर्ताओं का साथ देते थे। उनके दुख तकलीफ में साथ खड़े होते थे। वर्ष 2019 के चुनाव से पहले पार्टी में टूट के बाद उनसे राजनीतिक दूरी हो गई, लेकिन सामाजिक कार्यक्रमों में उनसे मिलना जुलना रहता था। भाजपा में आने के बाद भी मैं कई सामाजिक कार्यक्रमों में उनसे मिल कर आशीर्वाद लेता रहता था। अर्जुन चौटाला के बेटे के जन्म पर आयोजित कार्यक्रम में भी उनसे मिलना हुआ ताे उनसे स्वास्थ्य का हालचाल लिया था।
हरियाणा ने एक प्रखर नेता खो दिया
पीडब्ल्यूडी मंत्री रणबीर गंगवा ने चौधरी ओमप्रकाश चौटाला के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि आज हरियाणा ने एक प्रखर वक्ता और मजबूत नेता खो दिया है। उनका जाना देश-प्रदेश की राजनीति के लिए अपूर्णीय क्षति है। अपने कार्यकर्ताओं के लिए हमेशा मजबूती से खड़े होते थे। आज दोपहर को उनके बारे में मीडिया के जरिये पता लगा तो मैंने अपने सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं। शनिवार के सभी कार्यक्रम भी स्थगित किए गए हैं। उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने जाऊंगा।

20जेएनडी19: डायलिसिस वार्ड के बाहर लगे एस्पायरी डेट के फायर सेफ्टी सिलिंडर की तारीख देखते हुए।

20जेएनडी19: डायलिसिस वार्ड के बाहर लगे एस्पायरी डेट के फायर सेफ्टी सिलिंडर की तारीख देखते हुए।

20जेएनडी19: डायलिसिस वार्ड के बाहर लगे एस्पायरी डेट के फायर सेफ्टी सिलिंडर की तारीख देखते हुए।

20जेएनडी19: डायलिसिस वार्ड के बाहर लगे एस्पायरी डेट के फायर सेफ्टी सिलिंडर की तारीख देखते हुए।

20जेएनडी19: डायलिसिस वार्ड के बाहर लगे एस्पायरी डेट के फायर सेफ्टी सिलिंडर की तारीख देखते हुए।

20जेएनडी19: डायलिसिस वार्ड के बाहर लगे एस्पायरी डेट के फायर सेफ्टी सिलिंडर की तारीख देखते हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed