फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Congress sinking ship, party doesn't need enemies: Gurmukh Singh

कांग्रेस डूबता हुआ जहाज है, कांग्रेस को दुश्मनों की जरूरत नहीं है: गुरमुख सिंह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
Congress sinking ship, party doesn't need enemies: Gurmukh Singh
हिसार। बहुजन समाज पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष एडवोकेट गुरमुख सिंह व प्रदेश प्रभारी राजबीर सोरखी ने मंगलवार को हिसार में प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि 24 जुलाई को सिरसा बाईपास पर गुरु रविदास छात्रावास में बहुजन समाज पार्टी का प्रदेशस्तरीय कार्यक्रम व बामसेफ के संस्थापक साहब कांशीराम की प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा।
विज्ञापन

बसपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान समय में कांग्रेस डूबता हुआ जहाज है। कांग्रेस को दुश्मनों की जरूरत नहीं है। कांग्रेस को कांग्रेस के ही लोग कमजोर कर रहे हैं। बसपा आने वाले समय में अपना संगठन मजबूत करके सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ अपना आंदोलन खड़ा करेगी। उन्होंने बताया कि प्रतिमा अनावरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद, सांसद राज्यसभा रामजी गौतम, दिल्ली हरियाणा प्रभारी इंजीनयर सीपी सिंह, राजबीर सोरखी, मनोज चौधरी, प्रकाश पाखी, प्रदेश प्रभारी महेंद्र कुराड़ सहित प्रदेश कार्यकारिणी शिरकत करेगी।
विज्ञापन

बसपा प्रदेश प्रभारी राजबीर सोरखी ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण आज देश आर्थिक मंदी, बेरोजगारी की चरम सीमा व देश मे कानून व्यवस्था बेहाल है। भाजपा सरकार ने लोगों की धार्मिक भावना को भडक़ा देश में सांप्रदायिक दंगे करवा रही है। बसपा प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट गुरमुख सिंह ने कहा कि प्रदेश में वर्तमान की भाजपा-जजपा सरकार में पूर्व की कांग्रेस की सरकार की तरह ही गलत नीतियां बनाकर दलितों, पिछड़ो व महिलाओं का शोषण किया जा रहा है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रामफल बौद्ध, लोकसभा प्रभारी बलवीर मुंडे, नानकदेव प्रजापति, जिला उपाध्यक्ष गुलाब सिंह धीमान, जिला महासचिव संजय कुमार, सनील गौरिया, रामनिवास रायपुर, सेवा सिंह नाफरिया, हंसराज, दिलबाग, कश्मीर, प्रदीप, जितेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed