फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   CM Flying's depot holder raided, investigation found more ration than stock

Hisar News: सीएम फ्लाइंग का डिपो होल्डर पर छापा, जांच में स्टॉक से ज्यादा मिला राशन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2024 10:20 PM IST
विज्ञापन
CM Flying's depot holder raided, investigation found more ration than stock
बरवाला शहर के वार्ड 14 में राशन डिपो पर मौजूद मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम कार्रवाई करते हुए।
बरवाला। शहर के अग्रोहा मार्ग पर वार्ड-14 में मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने सोमवार को सरकारी राशन की दुकान पर छापा मार कार्रवाई की। इस दौरान टीम ने दुकान में पड़ी सामग्री जांची और डिपो होल्डर के रिकॉर्ड से जांच मिलान करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

टीम ने राशन की दुकान के रिकॉर्ड को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं पुलिस ने टीम की शिकायत पर डिपो होल्डर के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। छापा मारकर टीम में मुख्यमंत्री उड़नदस्ता के सब इंस्पेक्टर रामफल, सब इंस्पेक्टर बजरंग, स्थानीय पुलिस स्टेशन से सब इंस्पेक्टर सत्यवान, खाद्य पूर्ति विभाग के उपनिरीक्षक राकेश कुमार शामिल रहे। टीम ने कहा है कि वार्ड 14 में सेवा राम के डिपो का औचक निरीक्षण किया गया तो मौके पर डिपोधारक सेवा सिंह मिला। मौके पर ऑनलाइन निरीक्षण किया तो स्टॉक में मौके पर पीओएस मशीन अनुसार बाजरा 489.739 किलोग्राम था, जबकि मौके पर 750 किलोग्राम मिला। वहीं सरसों तेल 326 लीटर था, जबकि मौके पर 346 लीटर मिला, पीओएस मशीन में चीनी 169 किलोग्राम था, जबकि मौके पर 198 किलोग्राम मिली, गेहूं 1635 किलोग्राम होनी थी, जबकि 14 क्विंटल मिला। डिपो होल्डर सेवा सिंह के रिकॉर्ड के मुताबिक चीनी 29 किलोग्राम, बाजरा 260 किलोग्राम, सरसों का तेल 20 लीटर अधिक व गेंहू 235 किलोग्राम कम पाया गया। टीम ने राशन डिपो के रिकॉर्ड व सामग्री को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed