{"_id":"65f738d2b3d7b24a2d04ad5c","slug":"cloudy-due-to-western-disturbance-and-easterly-winds-coming-from-the-bay-of-bengal-hisar-news-c-21-hsr1005-343903-2024-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी से आ रहीं पूर्वी हवाओं के कारण छाए बादल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी से आ रहीं पूर्वी हवाओं के कारण छाए बादल
विज्ञापन
हिसार। पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी से आ रहीं पूर्वी हवाओं के कारण रविवार को दिनभर हल्के बादल छाए रहे। मौसम विशेषज्ञ के मुताबिक एक-दो दिन और बादल छाए रहेंगे, लेकिन होली पर्व पर दिन का तापमान 35 डिग्री या इसके पार पहुंचने की संभावना है।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि 15 मार्च की रात पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ था। यह कमजोर श्रेणी का है। इस कारण इससे कहीं बारिश नहीं हो रही है। वहीं बंगाल की खाड़ी के दक्षिण में कम दबाव का क्षेत्र बना है, लेकिन उसका असर भी यहां तक नहीं पहुंच रहा है। सिर्फ थोड़ी नमी वाली हवाएं यहां तक पहुंच रहीं हैं, जिनके असर से हल्के बादल छाए हैं। तापमान में मामूली गिरावट हो रही है। ये विक्षोभ सोमवार को गुजर जाएगा, लेकिन बंगाल की खाड़ी की ओर से आ रहीं हवाओं के कारण दो दिन और हल्के बादल छाए रहेंगे। इसके बाद मौसम साफ हो जाएगा और तापमान में बढ़ोतरी होगी। होली तक दिन का तापमान 35 डिग्री तक पहुंच सकता है।
दिन के तापमान में मामूली बढ़ोतरी पर सामान्य से रहा कम
रविवार को दिन के तापमान में शनिवार के मुकाबले 0.6 डिग्री की बढ़ोतरी हुई और यह 29 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.5 डिग्री कम रहा। वहीं रात के तापमान में 1.7 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई और यह 11.0 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.8 डिग्री नीचे रहा।