{"_id":"61c1a8006ff2bd22af0a00af","slug":"clerk-arrested-for-taking-bribe-in-hisar-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिसार: विवाह प्रमाण पत्र जारी करने की एवज में क्लर्क ने मांगे तीन हजार, विजिलेंस ने रंगे हाथों धरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार: विवाह प्रमाण पत्र जारी करने की एवज में क्लर्क ने मांगे तीन हजार, विजिलेंस ने रंगे हाथों धरा
Tue, 21 Dec 2021 03:40 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 21 Dec 2021 03:40 PM IST
सार
हरियाणा स्टेट विजिलेंस टीम ने तहसील कार्यालय का क्लर्क 3 हजार रुपये रिश्वत लेता गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
विस्तार
हिसार में हरियाणा स्टेट विजिलेंस टीम ने तहसील कार्यालय के क्लर्क नवीन पंघाल को तीन हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। नवीन पंघाल ने यह पैसा शादी प्रमाण पत्र जारी करने के लिए मांगा था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें ः हरियाणा विस सत्र: एमएसपी की गारंटी से जुड़ा ध्यानाकर्षण प्रस्ताव खारिज, कांग्रेस ने किया वॉकआउट
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार तहसीलदार हरकेश गुप्ता के कार्यालय में तैनात क्लर्क नवीन पंघाल ने गांव लांधडी निवासी एक व्यक्ति से रिश्वत मांगी थी। वह पिछले लंबे समय से शादी का प्रमाण पत्र बनवाने के लिए अनुरोध कर रहा था। क्लर्क नवीन पंघाल ने उससे प्रमाण पत्र जारी करने के एवज में तीन हजार रुपये मांगे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें ः सिपाही भर्ती परीक्षा पर उठे सवाल: अपने स्थान पर दूसरे से परीक्षा दिलाने वाला अभ्यर्थी भी हुआ सफल, पुलिस ने किया गिरोह का भंडाफोड़
मंगलवार दोपहर को विजिलेंस टीम ने लघु सचिवालय के प्रथम तल पर उसे रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। विजिलेंस मामले की जांच में जुटी है।